Budget 2023-24: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट में हम दो हमारे दो पर मोदी सरकार का बड़ा फोकस था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में मिडिल क्लास के लोगों के लिए कुछ खास नहीं था।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कुछ भी विशेष उल्लेख नहीं है। बजट को देखकर ऐसा लगता है कि ये ‘हम दो हमारे दो’ की विशेष देखभाल के लिए बनाया गया है।
और पढ़िए – बजट पर पीएम मोदी का संबोधन, बोले-ये बजट वंचितों को वरीयता देगा, मीडिल क्लास के सपनों को पूरा करेगा
7 लाख रुपये की आय तक टैक्स नहीं
बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट सत्र के दौरान आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर 5 और टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करके इस व्यवस्था में टैक्स स्ट्रक्चर को बदलने का भी प्रस्ताव दिया।
सिन्हा बोले- आम आदमी, किसान और महिलाओं के मुद्दों को बमुश्किल छुआ
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट में डीजल, पेट्रोल, आम आदमी, महिलाओं और किसानों के विषयों को बमुश्किल छुआ गया है। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि बजट में अभी बहुत कुछ अध्ययन किया जाना बाकी है।” उन्होंने का कि उम्मीद की जा रही थी कि अमृतकाल के दौरान पर्याप्त जमानत राशि न होने और अन्य कारणों से जमानत का इंतजार कर रहे कई कैदी रिहा हो जाएंगे, लेकिन उनकी फाइलें अभी भी अधूरी पड़ी हैं, जिनमें नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं।
और पढ़िए – रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
पीएम मोदी ने बजट को लेकर कही ये बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आई है। इसमें लोगों के लिए ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी, क्रेडिट, और मार्केट सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। पीएम-विकास से हमारे करोड़ों लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ वंचितों को वरीयता देता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
26 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines