Live Updates
09:43 (IST) 11 Sep 2026
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे

09:42 (IST) 11 Sep 2026
रूस के फर्स्ट डिप्टी PM डेनिस मंतुरोव BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे

---विज्ञापन---

09:41 (IST) 11 Sep 2026
एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की प्रेसिडेंट जू जियायी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने भारत पहुंचीं

09:41 (IST) 11 Sep 2026
नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु दिल्ली पहुंचीं

---विज्ञापन---

09:40 (IST) 11 Sep 2026
ब्रिक्स समिट के लिए भारत मंडपम में बनाए गए इंटरनेशनल मीडिया सेंटर की झल

09:39 (IST) 11 Sep 2026
उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे

---विज्ञापन---

09:38 (IST) 11 Sep 2026
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

08:42 (IST) 11 Sep 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कैसी रहेगी सुरक्षा, दिल्ली पुलिस स्पेशल पुलिस कमिश्नर ने बताया

---विज्ञापन---

08:40 (IST) 11 Sep 2026
ब्रिक्स समिट के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्यों के CM एक ही बस में एक साथ यात्रा

08:39 (IST) 11 Sep 2026
पूरा भरोसा है सार्थक और सकारात्मक चर्चा होगी - पीएम मोदी

---विज्ञापन---

08:29 (IST) 11 Sep 2026
ब्रिक्स में शामिल होने के लिए फिलीपींस से मा. थेरेसा पी. लाजारो दिल्ली पहुंची हैं.

BRICS Summit 2026 LIVE Updates : भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. भारत इस मंच के जरिए विश्व में बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच, आर्थिक विकास को गति देने के लिए कर रहा है. साथ ही, भारत 'ग्लोबल साउथ' के विकास से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं, विशेष रूप से खाद्य, ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा की वकालत भी कर रहा है. शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. आज दोपहर पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक है. पुतिन के अलावा कई और नेता भी आज दिल्ली पहुंच जाएंगे. वहीं, चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे. उनकी सात साल बाद यह भारत की पहली यात्रा होगी.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनके इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांतो उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

---विज्ञापन---

बता दें, मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का 2024 में विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात तथा सऊदी अरब शामिल हुए, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. बेलारूस, बॉलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, ​​मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के साझेदार देश बने थे.

Read Here BRICS Summit 2026 LIVE Updates in Hindi :

---विज्ञापन---