हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BRICS Summit 2026 : दिल्ली में तीन दिन भारी ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-से रास्ते खुले और कहां जाने से बचें; देखें पूरी एडवाइजरी

BRICS Summit 2026 के चलते दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. 22 डायवर्जन प्वॉइंट बनाए गए हैं और 35 से अधिक प्रमुख सड़कें प्रभावित रहेंगी. जानें किन रास्तों पर पाबंदी रहेगी और यात्रियों के लिए कौन से विकल्प बेहतर होंगे.

विज्ञापन
नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. (फोटो- AI)

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अन्य VVIP मेहमानों की आवाजाही को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रूट जांच लें और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें.

बता दें कि BRICS समिट का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हो रहा है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजधानी में 22 स्थानों को डायवर्जन प्वॉइंट के तौर पर चिन्हित किया गया है. इसके अलावा 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा. इन रास्तों पर जरूरत के मुताबिक वाहनों को रोककर वैकल्पिक रास्तों की ओर भेजा जाएगा.

22 प्रमुख प्वॉइंट पर बदलेगा ट्रैफिक रूट

BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर को भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आस-पास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक इस इलाके में विशेष ट्रैफिक इंतजाम लागू रहेंगे. इस अवधि में 35 से ज्यादा सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. वहीं, 22 अहम स्थानों पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा.

विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का असर

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के चलते राजधानी के कई प्रमुख मार्ग प्रभावित होंगे. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग शामिल हैं.
इसके अलावा मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग और शांति पथ पर भी यातायात को नियंत्रित किया जाएगा.

इसके अलावा, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टालस्टाय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग और पंचशील मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी ट्रैफिक डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही केमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग भी प्रभावित मार्गों की लिस्ट में शामिल हैं. सम्मेलन के दौरान VVIP आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में तत्काल बदलाव भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बुलेटप्रूफ ब्रीफकेस, स्नाइपर्स… परिंदा भी नहीं मार सकता पर! जानिए पुतिन का अभेद्य सुरक्षा घेरा

इन 22 जगहों पर बदला रहेगा यातायात

BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए 22 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, रामचरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग-आउटर सर्किल, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट शामिल हैं. इसके अलावा वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था के तहत लोधी रोड-अमृता शेरगिल मार्ग, लोधी रोड-मैक्स म्यूलर मार्ग, लोधी रोड-महर्षि रमण मार्ग और लोधी रोड-आर्कबिशप मैकारियस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी. इसके साथ ही लोधी फ्लाईओवर के नीचे, नीला गुंबद, ओबेराय फ्लाईओवर के नीचे, डीपीएस मथुरा रोड यू-टर्न, रिंग रोड-भैरों रोड और मंडी हाउस भी डायवर्जन व्यवस्था के दायरे में रहेंगे.

यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2026 : जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा का पहरा, 5000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात; किले में तब्दील हुए VIP होटल

विज्ञापन

जरूरत के अनुसार रोके जाएंगे वाहन

VVIP काफिलों की आवाजाही के दौरान मथुरा रोड, तिलक मार्ग, महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, शांति पथ और सरदार पटेल मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. इसी तरह अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स म्यूलर मार्ग, महर्षि रमण मार्ग, आर्कबिशप मैकारियस मार्ग और भैरों मार्ग पर भी वाहनों को स्थिति के अनुसार वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा.

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके लिए रिंग रोड, बीएसजेड मार्ग, आईपी मार्ग, लोधी रोड, आउटर सर्किल और अशोका रोड समेत अन्य उपलब्ध मार्गों को अपनाने की सलाह दी गई है. सम्मेलन के दौरान यातायात की स्थिति के अनुसार डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

सड़क किनारे पार्किंग पर रहेगी पाबंदी

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम स्थल के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी. आयोजन स्थल से करीब 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को सड़क पर खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित स्थानों तक सीमित रहेगी. इसके अलावा दिल्ली से बाहर जाने वाले ऐसे व्यावसायिक वाहनों, जिनका शहर में कोई निर्धारित गंतव्य नहीं है, उनके प्रवेश पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola