कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब द्वारा आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने अपनी यात्रा को समय से पहले समाप्त करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी आज रात ही भारत के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से दी गई कल जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। पहल्गामा आतंकी हमले के बाद BHP ने 23 अप्रैल 2025 को जम्मू बंद का आह्वान किया है।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
अब स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (SoSE) में CBSE बोर्ड से पढ़ाई होगी। कक्षा 9 में एडमिशन के लिए जल्दी ही टेस्ट होगा। उसकी तारीख और नियम जल्द बताए जाएंगे। बच्चे अपनी पसंद के विषय जैसे साइंस, आर्ट्स, आर्मी या नई स्किल्स में पढ़ाई चुन सकते हैं।
RSS चीफ मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमको अपने प्रयोग करने पड़ेंगे। विविधता रहती है लेकिन एकात्मता की भावना से विभिन्न धर्म, पंथ संप्रदाय, क्षेत्र होते हुए भी एकता की भावना रहती है। हम एक देश, एक जन, एक राष्ट्र हैं।
उन्होंने कहा कि बाहर से कुछ आता है, अच्छा होता है तो हम स्वीकार करते हैं जो ठीक नहीं होता उसको शुद्ध करते हैं फिर स्वीकार करते हैं। अच्छे लोगों का आचरण हमेशा समान होता है। दुर्जन जल्दी इकट्ठा होकर काम करते हैं। सज्जन उतना ही समय लगाते हैं। जहां भेदों की खाई बनी हुई है वहां जाकर इसे मिटाना ये हमारी जिम्मेदारी है।
---विज्ञापन---
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की है। उन्होंने जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्री से जम्मू कश्मीर जाने के लिए कहा है।
---विज्ञापन---
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृह सचिव के साथ ही साथ IB के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए थे।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसी भी देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण जमीन होती है। हमारा देश दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या है। यह जमीन गरीबों के काम आनी चाहिए, दुनिया की सबसे ज्यादा जमीन वक्फ के पास है, लेकिन उसका फायदा गरीब मुसलमानों को नहीं हो रहा है। इसलिए यह कानून लाया गया कि गरीबों को उनका हक दिलाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि गरीब चाहे किसी जाती धर्म का हो, उनको न्याय मिले। विपक्ष और कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। यह बिल लोगों को न्याय देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं है।
---विज्ञापन---
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान हितैषी फैसला लिया है। अब तक जिन गांवों में चकबंदी नहीं हुई है, सरकार उन गांवों के किसानों की फसलों की भी खरीद करेगी। पहले मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर इन गांवों का डाटा न होने के चलते फसल खरीद में किसानों को परेशानी आ रही थी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद निर्देश दिया है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि दिल्ली में 2 महीने से ज्यादा बीजेपी की सरकार को हो गए है। विधवा महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है। महिलाएं सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही है, उनकी पेंशन नहीं आ रही है। बीजेपी की सरकार कई हजार विधवा महिलाओं की पेंशन काटने वाली है, जिनको पहले से पेंशन मिल रही थी। सरकार से निवेदन है यह बहुत ही संवेदनशील मामला है उनको घर चलना मुश्किल हो जाएगा। सरकार जल्द पेंशन रिलीज करे जिससे उनको दिक्कत न हो।
---विज्ञापन---
वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से दिल्ली के तालकटोरा मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। Save Waqf कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। AIMIM चीफ असाउद्दीन ओवैसी भी इस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम महिलाएं पुरुष युवा पहुंचे। देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अगुवाई में मुस्लिम संगठन एकजुट होकर वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की तरफ से यह आयोजन किया गया।
दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर इलेक्शन को लेकर नया अपडेट आया है। चुनाव 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगा। आम आदमी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने सरदार राज इकबाल सिंह को मेयर पद का उम्मीदवार और जयभगवान यादव को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
---विज्ञापन---
बिहार और झारखंड में वन विभाग घोटाला मामले में 16 जगहों पर ED की छापेमारी चल रही है। बोकारो वन भूमि घोटाले से संबंधित PMLA मामले में झारखंड और बिहार में 16 जगहों पर रेड मारकर रिकॉर्ड खंगाले। इस घोटाले में बोकारो में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि का फर्जी तरीके से अधिग्रहण और अवैध बिक्री किया गया है।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे से 2 भारतीय यात्रियों को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों से €96,000 (लगभग ₹91,72,800) की यूरो मुद्रा बरामद हुई है, जिसे वे बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 87 से 20 अप्रैल, 2025 को टर्मिनल 3 से ले जाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
---विज्ञापन---