चुनाव आयोग ने नई दिल्ली से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से पैसे बांटने के केस में प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच कर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। शिकायत में प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली इलाके में पैसे बांटने का आरोप लगाया था।
राष्ट्रपति ने पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.विनोद चंद्रन की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। जस्टिस के विनोद चंद्रन की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में अब जजों की संख्या 33 हो जाएगी। बता दें शीर्ष अदालत में अभी भी एक पद खाली है।
---विज्ञापन---
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि AAP पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हमने दिल्लीवालों के दुख-दर्द समझने की कोशिश की है और उसी के अनुसार लोगों में हमारी गारंटी और घोषणापत्र से उम्मीद लौटी है। आज हमारी युवा पीढ़ी बेरोजगारी की मार झेल रही है। हमने हर महीने 8500 रुपए पढ़े-लिखे बेरोजगारों को देने का फैसला किया है।
गोरखपुर: निषाद पार्टी के 12वीं संकल्प दिवस के अवसर पर यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने रैली निकाली। इस दौरान वह बाइक पर कार्यक्रम स्थल सिकटौर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पहुचंने से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली में डॉ. संजय निषाद बगैर हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। इस दौरान बाइक पर पीछे उनकी धर्मपत्नी भी बैठी नजर आईं।
---विज्ञापन---
बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक डेलिगेशन ने सोमवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। करीब 1 घंटे की इस मुलाकात में अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अपनी बात राज्यपाल के समक्ष रखी। बैठक के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर हमने अपनी बात राज्यपाल महोदय के सामने रखी है। महामहिम ने हमारी बातों को सुना है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि हमारे साथ न्याय होगा। बता दें BPSC परीक्षा को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अनशन पर हैं।
दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी कल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगी। पहले उन्हें आज नामांकन करना था, लेकिन अब वह 14 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करने की तारीख बदलने का कारण अभी बताया नहीं गया है बता दें आप ने उन्हें कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
---विज्ञापन---
नोएडा फेस 2 की प्लास्टिक बैग बनाने वाली एक कंपनी में सोमवार को भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। जानमाल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
बिहार के बेतिया में मंत्री के भाई की गुंडागर्दी देखने को मिली। उसने पिस्टल के बल पर मजदूर की जमीन अपने नाम लिखवा ली। पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी के भाई सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बंदूक की नोंक पर जबरन मजदूर से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप हैं। आरोपियों ने मजदूर के साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुफस्सिल थाने में दर्ज कराई है।
---विज्ञापन---
HMPV वायरस का एक और केस मिल गया है। अब पुडुचेरी में 5 साल की बच्ची संक्रमित हुई है, जिसे अस्स्पताल में भर्ती कराया गया है। अब देश में कुल 17 मरीज वायरस से पीड़ित हैं।
AAP ने AI तकनीक से बना वीडियो जारी किया है। वीडियो में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की पुरानी तस्वीर को चलते हुए दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा है कि यह है दिल्ली के विकास की नम्बर 1 जोड़ी।
---विज्ञापन---
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे कई
महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करेंगे। जाट नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी सुबह 11 बजे AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात करेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज विधानसभा चुनाव नामांकन भरेंगी। नामांकन भरने से पहले वे कालकाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
---विज्ञापन---
बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा प्रशांत किशोर का अनशन ख़त्म कराने की बड़ी पहल की गई है। उन्होंने प्रशांत किशोर से कहा है कि वे छात्रों का प्रतिनिधिमण्डल भेंजे। मिलकर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेंगे। 10:30 बजे छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ शेखपुरा आवास पर प्रशांत किशोर की बैठक है।
शिवसेना यूबीटी ने सामना संपादकीय के जरिए इंडिया गठबंधन पर तंज कसा है और लिखा है कि गठबंध्सन वाद के नाम पर ठनठन है! लोगों में यदि यह भावना पैदा होने लगी कि देश में इंडिया गठबंधन और राज्य में महाविकास आघाड़ी एक झमेला ही बनकर रह गए हैं, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? जब यह दोनों गठबंधन बने और दोनों ने काम करना शुरू किया तो गठबंधन के हर घटक दल और आम जनता में उत्साह पैदा हो गया। भारतीयों के मन में आत्मविश्वास का संचार हो गया था कि देश पर थोपे गए मनमाने शासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए एक ताकत का निर्माण हुआ है। देश में मोदी को और महाराष्ट्र में अवैध सरकार को हराया जा सकता है यह अहसास बिजली की तरह चमकने लगा था, लेकिन क्या अब ये दोनों मोर्चे निस्तेज और निष्क्रिय होते जा रहे हैं? ये देश के लिए अच्छा नहीं है।
---विज्ञापन---
मुंबई पुलिस ने नकली भारतीय नोट छापने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 रुपये और 200 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। मुंबई की भायखला पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 लोग 500 रुपये के नकली नोट बेचने के लिए भायखला इलाके में आ रहे हैं, जिसके तुरंत बाद एक विशेष टीम बनाई गई। अधिकारियों की टीम ने जाल बिछाया और भायखला इलाके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया।
जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 500 और 200 रुपये के सैकड़ों नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमरान बलबाले, यासीन शेख, भीम बडेला और नीरज वेखंडे है। पुलिस ने उनसे लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और अन्य सामग्री जब्त की, जिसका इस्तेमाल नकली नोट बनाने के लिए करते थे।
PM मोदी आज जम्मू कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। श्रीनगर-लेह हाईवे (NH-1) पर बनी 6.4 किमी लंबी यह डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। बर्फबारी की वजह से यह हाईवे 6 महीने बंद रहता है। टनल से ऑल वेदर कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग का दौरा करेंगे। सुरंग का निर्माण 2700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया गया है।
---विज्ञापन---
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पद पर रहने के दौरान गाजा में युद्धविराम करा सकते है। इस सिलसिले में रविवार को राष्ट्रपति बाइडन की इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत हुई है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने कहा है कि बंधकों की रिहाई का समझौता बहुत करीब है। हाल में डोनाल्ड ट्रंप ने भी हमास को खुली धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर मेरे शपथ से पहले बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो मध्य-पूर्व में नरक के द्वार खोल दूंगा।