Live Updates
केजरीवाल के साथ इतनी ज़ुल्म और ज्यादती क्यों : संजय सिंह
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक ऐसा शख्स जिसने बिजली, पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजर्गों के लिए तीर्थयात्रा जैसे काम किए, आप उन्हें इंसुलिन की दवा नहीं दे रहे हैं। इतनी ज़ुल्म और ज़्यादती क्यों की जा रही। आपने एक ऐसे मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। जनता इस बार चुनाव प्रचार में है, यहां पर कोई भीड़ पैसे देकर नहीं बुलाई गई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1781727344904020186
मालगाड़ी के 4 डिब्बे हुए बेपटरी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतरे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1781728220078911852
'पतन की ओर जा रही कांग्रेस', शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सतना में कहा कि उनके जीतने का तो ठिकाना नहीं है, जनता उनपर विश्वास नहीं करती। अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए। कांग्रेस पतन की ओर जा रही है। वे वामपंथियों के कैदी बनकर रह गए हैं, जो ईशारा होता है वह बोल देते हैं।
श्मशान की दीवार गिरने से चार की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित अर्जुन नगर में एक श्मशान की दीवार गिरने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई। उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
छिंदवाड़ा में भी खिलेगा कमल : सीएम विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एमपी के कटनी में कहा कि मध्य प्रदेश की पूरी 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। इस बार वहां (छिंदवाड़ा) भी सीट जीतेंगे।
गुजरात में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का नामांकन फॉर्म रद्द
गुजरात में कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी का नामांकन फॉर्म रद्द हो गया। फॉर्म में गवाहों के दस्तखत में गड़बड़ी थी। वे सूरत लोकसभा सीट से उम्मीदवार थे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1781705603615715777?t=ZnMNDHCPeDhb_LToSiC2KQ&s=08
सीएम योगी ने बीजेपी उम्मीदवार के निधन पर जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश के निधन पर शोक व्यक्त किया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1781704857600090197
चिराग पासवान को बड़ा झटका
चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद महबूब अली कैसर उन्हें बड़ा झटका देने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार महबूब अली कल यानी रविवार को लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो जाएंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव के भी मौजूद रहने की संभावना है। बता दें कि महबूब अली के बेटे यूसुफ कैसर राजद से विधायक हैं। इस बार पासवान ने महबूब अली की जगह खगड़िया लोकसभा सीट से राजेश वर्मा को टिकट दिया है, इसी से वह नाराज चल रहे हैं।
कांग्रेस CEC की बैठक कल
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की कल यानी रविवार को सुबह 10.30 बजे एक बैठक होगी। इसमें बिहार और पंजाब की बची हुई लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पार्टी हरियाणा की बची सीटों पर भी आज से कल में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।
आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि तिहाड़ जेल की रिपोर्ट बीजेपी की साजिश दिखाती है। कोई भी डॉक्टर कहेगा कि 300 का ब्लड शुगर लेवल खतरनाक है। बीजेपी के इशारे पर जेल में सीएम केजरीवाल की हत्या की कोशिश चल रही है। जेल प्रशासन के लिए सीएम केजरीवाल को इंसुलिन देना मुश्किल हो गया है? वह पिछले 12 वर्षों से इंसुलिन ले रहे हैं, जेल जाने से पहले वह हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन लेते थे।
https://twitter.com/ANI/status/1781683636049477773
उलगुलान महारैली का निरीक्षण करने पहुंचे CM चम्पई सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने रांची के प्रभात तारा मैदान में तैयारियों का निरीक्षण किया, जहां 21 अप्रैल को 'उलगुलान महारैली' होनी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमने निरीक्षण किया है, बहुत अच्छी व्यवस्था है। जिसकी (भाजपा) सोच, विचार ही सही नहीं है उसपर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते हैं।
'विपक्ष एकमत नहीं', मथुरा में और क्या बोले जयंत चौधरी
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में कहा कि अंदर ही अंदर उन्हें (INDIA गठबंधन) भी पता है कि वे हार रहे हैं। जनता के बीच वे झूठे दावे पेश कर रहे हैं, लेकिन वाकई में उनके यहां अंतर्विरोध बहुत ज्यादा है, कोई एकमत नहीं है, देश को लेकर कोई एजेंडा नहीं है। नकारात्मक बातें और भय का माहौल बनाकर वे वोट बटोरना चाह रहे हैं।
दिल्ली के कल्याणपुरी में ढही इमारत
दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार को एक इमारत ढह गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1781660820960956568
अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ आपके पास एक गरीब परिवार का बेटा नरेंद्र मोदी है, दूसरी तरफ आपके पास राहुल गांधी हैं जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए। एक तरफ आपके पास कांग्रेस है जिसने 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं और आपके पास समाजवादी पार्टी है और दूसरी तरफ आपके पास नरेंद्र मोदी हैं जो 23 साल से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। एक तरफ आपके पास राहुल गांधी हैं जो गर्मी का मौसम शुरू होते ही देश छोड़ देते हैं और छुट्टियों के लिए थाईलैंड में एक निजी द्वीप किराए पर ले लेते हैं, दूसरी तरफ आपके पास नरेंद्र मोदी हैं जो दिवाली पर भी छुट्टी नहीं लेते।
दिल्ली में नड्डा से मिले तजिंदर सिंह बिट्टू
दिल्ली में पूर्व कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
4 जून को भाजपा को लगेगा 440 वोल्ट का झटका : अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि अब की बार 400 पार। मैं कहना चाहता हूं कि उनकी पार्टी को 4 जून को 440 वोल्ट का झटका मिलेगा। कल चुनाव के पहले चरण में कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार की माताएं, बहनें और भाई बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए निकले और उन्होंने कल भाजपा को करारा जवाब दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1781637558314627223
मंदसौर में सीएम मोहन यादव का रोड शो
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता के लिए मंदसौर में रोड शो किया।
https://twitter.com/ANI/status/1781638723916141053
पश्चिम बंगाल में कल तीन रैली करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदह उत्तर और दार्जिलिंग में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1781636102421639518
सीएम योगी ने 10वीं-12वीं में सफल विद्यार्थियों और परिजनों को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उप्र की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। मां शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1781611558499738029
अमित शाह का दावा- कांग्रेस सत्ता में आई तो PFI से हटा देगी प्रतिबंध
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के पुनरुत्थान के कथित खतरों का हवाला देते हुए कांग्रेस की जीत के संभावित परिणामों के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि अगर आपने 2019 में कांग्रेस को वोट दिया होता तो कोटा पीएफआई का घर बन गया होता। आपने पीएम मोदी को वोट दिया और उन्होंने पीएफआई को खत्म कर दिया और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। उन्होंने दावा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो PFI से प्रतिबंध हटा देगी।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी
यूपी शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत और 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए।
हम अग्निवीर योजना को बंद कर देंगे- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही हम अग्निवीर योजना को खत्म कर देंगे। भारत को दो तरह के शहीदों की जरूरत नहीं है। सबको पेंशन मिलनी चाहिए। हमारी सरकार जीएसटी में भी बदलाव करेगी। इसके अलावा हम आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन भी दोगुना कर देंगे।
उड़ीसा बोट हादसाः लापता लोगों के शव बरामद
महानदी बोट हादसा मामले में झारसुगुड़ा कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट अबोली नरवणे ने कहा कि हमारा बचाव अभियान कल शाम को शुरू हुआ। लापता लोगों में 7 के शव बरामद कर लिए गए है।
https://twitter.com/ANI/status/1781589872769126541
एमपी के बाद कांग्रेस कोे पंजाब में भी झटका
पंजाब में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल हो गई। बता दें कि पार्टी ने दिवंगत सांसद की पत्नी की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दे दिया। सांसद संतोष सिंह का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
पीएम ने नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे और उनकी टोली वायनाड से भी अमेठी की तरह ही भाग जाएंगे।
नांदेड़ में पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी लोग चुनाव मैदान में उतरने से ही घबरा रहे हैं क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।
MP में कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला भाजपा में शामिल
एमपी को कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शिवपुरी से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला और उनके पुत्र आलोक शुक्ला कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति मामले में आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उनकी जमानत अर्जी का विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। अब कोर्ट 30 अप्रैल को इस मामले में फैसला सुनाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1781546252066595097
प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
AICC के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1781541160990769289
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू
दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हो गई है। मामले में फिलहाल सीबीआई की ओर से दलील दी जा रही है। जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि अगर सिसोदिया को जमानत मिलती है तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1781545251632808131
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई
ओडिशा नाव हादसे में रेस्क्यू टीम ने बरामद किए 6 और शव
भारत नहीं आएंगे टेस्ला प्रमुख एलन मस्क
न्यूज एजेंसी राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। एलन मस्क इंडिया में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले थे। इसके साथ ही भारत के जरिए दक्षिण एशिया के बाजार में प्रवेश की घोषणा भी करने वाले थे।
https://twitter.com/ANI/status/1781542783213523408
मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा आज
गृह मंत्री अमित शाह आज मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि मथुरा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
ग्वालियर में आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
ग्वालियर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। ऐसे में शुक्रवार को आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बता दें कि भाजपा ने ग्वालियर से भरत सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने उनके सामने प्रवीण पाठक को उम्मीदवार बनाया है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में शुक्रवार रात को बर्फबारी हुई।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कई इलाकों में बारिश हुई।
हम राज्य की सभी 25 सीटें जीतेंगे- सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम राज्य की सभी 25 सीटें जीतेंगे। प्रदेशा में भाजपा 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी क्लीन स्वीप करेगी।
https://twitter.com/ani_digital/status/1781515440390316286
पुलवामा में भारी बारिश के बाद कई बस्तियां जलमग्न
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश के बाद तेंगरा गांव में कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। सेना के जवानों ने जेसीबी की मदद से पानी को निकालने के लिए रास्ता बनाया।
बिहार में पहले चरण की चारों सीटें हम जीतेंगे- तेजस्वी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 4 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम चारों सीटें जीतने जा रहे हैं। हम अच्छी स्थिति में हैं। भाजपा की 400 पार वाली फिल्म सुपर फ्लॉप है। बिहार की जनता जागरूक है उन्हें सबक सिखाएगी।
Breaking News In Hindi Live Updates: देश में एक ओर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो चुका है तो वहीं दूसरी ओर आईपीएल का रोमांच भी अपने चरम पर है। अभी तक इस टूर्नामेंट का आधा सफर पूरा हो चुका है। इस बीच आपके शहर और राज्य की बड़ी चुनावी खबरें, कौन स्टार प्रचारक रैली को संबोधित करने आ रहा है? पहले चरण में कितना मतदान हुआ? आपके लोकसभा में कब वोट डाले जाएंगे? देश-दुनिया की तमात बड़ी खबरों, घटनाक्रम और कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट्स के लिए देखते रहिए न्यूज 24
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 68.29 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग लक्षद्वीप में 83.88 प्रतिशत, जबकि सबसे कम बिहार में 48.88 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं एमपी में 67.08 प्रतिशत, बंगाल में 80.55 प्रतिशत, राजस्थान में 57.26 प्रतिशत वोट पड़े। वोटिंग के दौरान बंगाल के कूचबिहार में हिंसा हुई। मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग हुई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। इस बीच दूसरे चरण के प्रचार के लिए आज पीएम मोदी महाराष्ट्र और कर्नाटक में रहेंगे तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी यूपी और बिहार में मोर्चा संभालेंगे।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
55 mins agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
1 hr agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
1 hr agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
9 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
10 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
12 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
14 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines