Live Updates
22:54 (IST) 30 Dec 2024
गृह मंत्रालय ने वायनाड आपदा को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया

केरल के वायनाड में इस साल आए विनाशकारी भूस्खलन से तीन गांव नष्ट हो गए थे। इस घटना के पांच महीने बाद केंद्र ने इसकी तीव्रता और प्रभाव को पहचानते हुए इसे गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। बता दें कि शीतकालीन सत्र के दौरान वायनाड से सांसद बनीं प्रियंका गांधी ने इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ केरल के अन्य सांसद भी थे।

20:59 (IST) 30 Dec 2024
इथोपिया में ट्रक नदी में गिरा

अफ्रीकी देश इथोपिया में एक ट्रक नदी में गिर गया। इससे 66 लोगों की मौत हो गई। हाॅस्पिटल के निदेशक ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को हुई। जब एक पुराना ट्रक एक पुल से नीचे गिर गया। ट्रक में सवार सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

---विज्ञापन---

20:13 (IST) 30 Dec 2024
प्रियांक कानूनगो ने रैन बसेरों का दौरा किया

एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के आसपास के रैन बसेरों का दौरा किया। वहां उन्होंने रैन बसेरों में शरण लिए बेघर लोगों से बातचीत की।

20:10 (IST) 30 Dec 2024
मणिपुर में सुरक्षाबलों का जाॅइंट ऑपरेशन

मणिपुर में हिंसा के बाद से ही सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

---विज्ञापन---

19:53 (IST) 30 Dec 2024
संभल के शिव-हनुमान मंदिर में पहली बार आरती

उत्तर प्रदेश के संभल में शिव-हनुमान मंदिर में शाम की आरती की जा रही है, जिसे 14 दिसंबर को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान खोजा गया था।

19:07 (IST) 30 Dec 2024
राजस्थान सीएम की विधायकों संग बैठक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर भरतपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक की।

watch | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma holds meeting with Bharatpur Division MLAs at the CM’s residence, in Jaipur pic.twitter.com/ldWHWX5J8D
— ANI (@ANI) December 30, 2024

---विज्ञापन---

19:03 (IST) 30 Dec 2024
प्रत्येक पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये दिए जाएंगे

‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें बताया गया कि प्रत्येक पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये दिए जाएंगे और सभी बहुत खुश थे। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ जो भी दिया जाएगा, वे उससे खुश होंगे।

18:48 (IST) 30 Dec 2024
एलजी ने सीएम को लिखा पत्र

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम आतिशी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि आपके पब्लिक डिस्कार्स से नाखुश है। कभी योजनाओं को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है तो कभी अपने अरेस्ट होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत है। एलजी ने आगे कहा आपके पूर्ववर्ती आपको पब्लिकली टेंपरेरी सीएम कहते हैं, यह सुनकर मैं आहत हूं।

---विज्ञापन---

17:36 (IST) 30 Dec 2024
यूपी में संगठन में बदलाव की शुरुआत

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन में बदलाव की शुरुआत कर दी है। रविवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद यूपी में जिलेवार मंडल अध्यक्षों की तैनाती शुरू कर दी है। प्रदेश में 1819 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। इसमें से 750 की लिस्ट जारी कर दी गई है। बाकी की लिस्ट भी जल्द ही जारी की जाएगी।

16:25 (IST) 30 Dec 2024
संभल के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रशासन की बैठक

संभल में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के अंदर इस समय समाजवादी पार्टी के सांसद और संभल जिलाधिकारी और एसपी मीटिंग कर रहे हैं। यह मीटिंग किस मुद्दे पर चल रही है इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन डीएम, एसपी, एसडीएम के साथ जियाउर रहमान भी मीटिंग में हैं।

---विज्ञापन---

15:29 (IST) 30 Dec 2024
डालेवाल के आमरण अनशन के 35 दिन पूरे

जगजीत सिंह डालेवाल का आज आमरण अनशन का आज 35 दिन हो गए। आज जगजीत सिंह डालेवाल ने ब्लड के सेंपल दिए हैं।

15:26 (IST) 30 Dec 2024
ड्राइवर-कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई होगी- आतिशी

दिल्ली के सीएम आतिशी ने सोमवार को कहा दिल्ली सरकार और मुझे शिकायत मिल रही थी कि डीटीसी और कलस्टर बसों के ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते हैं। मैं महिलाओं को आश्वस्त करना चाहती हूं, हमने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से आदेश निकलवाया है और निर्देश दिया है कि अगर कोई ड्राइवर या कंडक्टर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

14:44 (IST) 30 Dec 2024
6 जनवरी को आएगी दिल्ली वोटर लिस्ट

दिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक, नये वोटर रजिस्टरेशन के लिए 4.8 लाख फॉर्म 28 नवंबर तक मिल चुके हैं। फाइनल मतदाता सूची 6 जनवरी को जारी की जाएगी। वोटर आई कार्ड के लिए फर्जी डॉक्यूमेंट जमा करना अपराध है।

14:02 (IST) 30 Dec 2024
भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

भगवान मुरुगन के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। फोन कॉल पुलिस को आया और धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई। धमकी मिलते ही बम जासूस और निपटान दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मंदिर और उसके परिसर में विस्तृत तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फोन कॉल और धमकी फर्जी निकली।

---विज्ञापन---

13:28 (IST) 30 Dec 2024
आगरा में न्यू ईयर पर नहीं परोसी जाएगी शराब

आगरा में नववर्ष पर होटल और रेस्टोरेंट में बिना परमिशन के शराब नहीं परोसी जाएगी। होटलों, रेस्टोरेंट और व्यवसायियों को पुलिस ने दिशा निर्देश दिए हैं। अवैध रूप से शराब परोसने पर कार्रवाई होगी। किसी भी घटना की पुलिस को जानकारी तुरंत देनी होगी। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेंगे। विशेष अभियान चलाकर पुलिस चेकिंग करेगी। परमिशन लेकर ही नववर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ACP अरीब अहमद ने एक बैठक बुलाकर यह निर्देश जारी किए।

12:00 (IST) 30 Dec 2024
उत्तर प्रदेश के 20 पुलिस वालों पर गिरेगी गाज

उत्तर प्रदेश में IPS चंद्रकांत मीणा ने बड़ा एक्‍शन लिया है। 3 इंस्‍पेक्‍टर ओर 13 दारोगा समेत 20 पुल‍िसकर्मि‍यों के खि‍लाफ द‍िए आदेश दिए हैं। पुलिसिंग के मानकों पर खरा न उतरने वाले पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कसा गया है। वरुणा जोन में 3 इंस्पेक्टर समेत 20 पुलिसकर्मियों की जांच फाइल खोली गई है। जांच के बाद इनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

11:14 (IST) 30 Dec 2024
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बॉर्डर पर फायरिंग

पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पर संघर्ष के दौरान अफगान पक्ष के 8 लोग मारे गए। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर चल रही झड़पों के दौरान अफगानिस्तार के कम से कम 8 लोग मारे गए हें और नागरिकों सहित 13 घायल हो गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कथित शिविरों को निशाना बनाए जाने के बाद तनाव बढ़ने के बाद गोलीबारी हुई।

10:27 (IST) 30 Dec 2024
जम्मू कश्मीर में CRPF जवान की मौत

दक्षिण कश्मीर की अनंतनाग जेल में तैनात CRPF के जवान की मौत हो गई है। आज सुबह जेल में जवान बेहोश हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 116वीं बटालियन के खरात प्रकाश मधुकर के रूप में हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है।

---विज्ञापन---

09:37 (IST) 30 Dec 2024
मणिपुर के इम्फाल में 2 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन PREPAK से जुड़े 2 उग्रवादियों को वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों उग्रवादियों की पहचान लीशांगथेम नेपोलियन मीतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) के रूप में हुई है। उन्हें रविवार को संगाईप्रोउ ममांग लेईकाई से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने चुराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है। चुराचांदपुर के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक 9mm की पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई है।

08:48 (IST) 30 Dec 2024
छात्र संगठनों ने आज बिहार में बंद बुलाया

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के मुद्दे पर विवाद गहरा गया है। राजनीति भी तेज होने लगी है। आज वामदल ने आज पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। वामदल नेता माले ने कहा है कि BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा। रेल सेवाएं भी रोकी जाएंगी। चक्का जाम की घोषणा का समर्थन वाम छात्र संगठन AISA और RYA ने भी किया है।

---विज्ञापन---

Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पंजाब बंद है और शाम 4 बजे तक प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर इस साल के मकरविलक्कू उत्सव के लिए आज फिर से खुलेगा। शाम 4 बजे मेल शांति एस अरुण कुमार नंबूदरी द्वारा मुख्य पुजारी तंत्री कंडारारू राजीवरू की उपस्थिति में मंदिर को खोला जाएगा। आज इसरो श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से रात 9.58 बजे SpaDeX मिशन लॉन्च करेगा। इस मिशन के लॉन्च होते ही भारत अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...