मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि हमें लाश देर से मिली है। 30 मार्च को सुबह 10 बजे जनाजे की नमाज होगी। बता दें मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसका दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हुई है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। बता दें इससे पहले भी इस मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।
---विज्ञापन---
कर्नाटक में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कुल 40 लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी महिलाओं के लिए 50 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सवाल उठाया कि क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में महिलाओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत नहीं है? अगर ऐसा है तो सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों है?
---विज्ञापन---
देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। इससे पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को Y प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा मिली है। गृह मंत्रालय ने चंद्रशेखर आजाद को यह सुरक्षा दी है।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA इधर-उधर भटक रहा है लेकिन महागठबंधन एकजुट है। बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। महागठबंधन में पांचों दलों के बीच सीट बंटवारा हो गया है। जो लोग हम पर टिप्पणी करते हैं उन्हें बधाई देते हैं। कोई भी स्वर्ग से अमृत पीकर नहीं आया है। उन्होंने पप्पू यादव पर कहा कि ये हम लोगों का विषय नहीं है। किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि हमारा गठबंधन दलों से है। कांग्रेस से हमारा पुराना गठबंधन है।
---विज्ञापन---
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 30 मार्च को नामांकन करेंगे। वह जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली में मौसम खराब हो गया है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश हो सकती है।
---विज्ञापन---
बीजेपी ने राजस्थान और झारखंड विधानसभा के उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने झारखंड के गांडेय सीट से दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि उन पर ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की ये सब करने की हिम्मत नहीं होगी।
---विज्ञापन---
भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वयोवृद्ध भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके घर पर जाकर भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे।
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट पटना से अहमदाबाद जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एक यात्री ने सीने में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मेडिकल इमरजेंसी में फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई।
---विज्ञापन---
यूपी के संतकबीरनगर में बिजली विभाग के JE टेक्नीशियन अश्वनी कुमार पाण्डेय को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अश्वनी कुमार पांडे के साथ एक प्राइवेट कर्मी प्रेम शंकर पांडे को भी गिरफ्तार किया। सुजीत सोनकर नामक व्यक्ति से लाइन शिफ्टिंग के नाम पर 50 हज़ार की रिश्वत ले रहा था।
बिजनौर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वोट अगर गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगता है और सही हाथों में जाता है तो कांवड़ यात्रा निकलती हैं। उन्होंने कहा कि एक वोट जब गलत हाथों में जाता है तो देश में अराजकता लाता है और एक वोट जब सही हाथों में जाता है तो देश की तकदीर बदल देता है।
---विज्ञापन---
कांग्रेस के खाते सीज होने के बाद अब इनकम टैक्स विभाग ने पार्टी को 17000 करोड़ रुपये का नोटिस भेज दिया है। पार्टी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि सु्प्रीम कोर्ट पर विश्वास है कि हमें रिलीफ मिलेगा। एक अप्रैल को हम फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमारा मामला सुप्रीम कोर्ट में एक अप्रैल के लिए लिस्टेड है। अजय माकन ने कहा कि बीजेपी के अकाउंट्स में जो कमियां हैं, उसकी जानकारी आईटी और EC को नही दी है। उस पर 4600 करोड़ की देनदारी बनती है, उसके लिए हम पीआईएल भी कोर्ट में लगाएंगे। यह पूछने पर कि बिना पैसों के चुनाव कैसे लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास प्रचार करने के लिए दूसरे प्लान भी तैयार है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ में एक विधायक की लोकेशन नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि जिले के ये कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। विधायक को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि यह विधायक अमरवाड़ा के कमलेश शाह हैं।
---विज्ञापन---
राजस्थान के कोटा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद कुंजल और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल के बीच चल रही जंग सार्वजनिक हो रही है। धारीवाल ने मंच से गुंजन को सांप्रदायिक बता दिया। उन्होंने कहा कि जो विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरोप रिवर फ्रंट और मकान को लेकर लगाए थे, वह सब गलत थे।
बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। आरजेडी के खाते में 26 सीटें आई हैं जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट के खाते में 5 सीट आई हैं।
---विज्ञापन---
सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि देशभक्ति अरविंद केजरीवाल के रोम रोम में बसा हुआ है। मुझे विश्वास है कि इस लड़ाई में आप उनका साथ देंगे। आज से हम एक आशीर्वाद शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम है-केजरीवाल को आशीर्वाद।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज फिर से मीडिया से रूबरू हो रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने नया अभियान शुरू किया है। सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिसके जरिए लोग अपना संदेश दे सकते हैं।
---विज्ञापन---