शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने बड़ा ऐलान किया है। वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में 18 दिन की मासूम बच्ची को गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अंधविश्वास के चलते बच्चे को इलाज के नाम पर सलाखों से दागा गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी 5 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी। बता दें 19 अप्रैल से देशभर में पहले चरण का मतदान है। 4 जून को मतगणना होगी।
बांदा-मंडल कारागार के जेल वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें 28 मार्च को बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई थी।
लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी यूपी की सभी सीटों पर जीत हासिल कर पीएम मोदी को 80 मनकों की माला पहनाएगी।
तिहाड़ जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 2 में रहेंगे। वह जेल में अकेले रहेंगे। बता दें सोमवार को ईडी कस्टडी खत्म होने के बाद अदालत ने सीमएम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने व्यासजी के तहखाने में पूजा पर रोक नहीं लगाई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूजा पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर हिंदू पक्ष को एक नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अप्रैल को रुद्रप्रयाग में रैली करेंगे। आगामी 6 अप्रैल को ग़ाज़ियाबाद में रोड शो करेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 अप्रैल को चुनावी सभा करेंगे। 3 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ में रैली करेंगे। 3 अप्रैल को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। 4 अप्रैल को हरिद्वार में रोड शो करेंगे।
अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भड़क गईं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूछताछ पूरी हो गई तो उनको जेल क्यों भेजा गया? इस तानाशाही का करारा जवाब भाजपा को मिलेगा। चुनाव में जनता उसे सबक सिखाएगी।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। केजरीवाल को आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस पर उन्होंने कहा कि ईमानदारी की होती, अगर आदत तुम्हारी, तिहाड़ तक न जाती, यात्रा तुम्हारी।
BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करकेा बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा सामने आ गया है। कल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में घिरे अरविंद केजरीवाल का पुराने गुनाह में घिरे लोगों ने समर्थन किया। अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, लेकिन अभी और कई सच सामने आएंगे।
मध्य प्रदेश की धार भोजशाला में ASI सर्वे पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसायटी की ओर से याचिका दायर की गई थी, लेकिन मुस्लिम पक्ष को मामले में बड़ा झटका लगा है। भोजशाला में सर्वे जारी रहेगा। सर्वे पर तत्काल रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है, लेकिन सर्वे समय अवधि में पूरा करने का निर्देश भी दिया है।
पंजाब में आप के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली। आज पंजाब कांग्रेस के प्रभारी, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, पंजाब PCC अध्यक्ष राजा बरार की मौजूदगी में धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस जॉइन की।
अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब उन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया जाएगा। तिहाड़ की 2, 3 और 5 नंबर जेल में उन्हें रखा जा सकता है। तिहाड़ में DG लेवल के अधिकाारी पहुंच चुके हैं, जो केजरीवाल को वहां रखे जाने की तैयारियों की जायजा ले रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा को आज एक झटका लगेगा। विंध्य के भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। रीवा जिले में भाजपा को यह झटका लगेगा। रीवा जिले के भाजपा नेता को शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी में शामिल करेंगे।
ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से वकील हुजैफा अहमदी ने कहा कि व्यास तहखाने के मामले में कब्जा देने के आदेश में 7 दिन का समय दिया गया, लेकिन हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी। वहां पूजा हो रही है।
अहमदी ने कहा कि पिछले 30 साल से पूजा नहीं हुई थी। ऐसे में सुप्रीम अदालत निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाए। तहखाना मस्जिद के परिसर में है और इसमें पूजा करने की इजाजत देना उचित नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया और कहा कि हम नॉन मिसलेनियस जे पर सुनेंगे।
CJI ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह पाया है कि पहले कब्जा व्यास परिवार के पास था। वहीं अहमदी ने कहा कि यह उनका दावा है। कोई साक्ष्य नहीं है। यह मस्जिद की जगह है। मैं इतिहास में नहीं जाना चाहता। ऐसा आदेश सिविल कोर्ट कैसे दे सकता है?
AAP विधायक ऋतुराज झा ने दावा किया है कि भाजपा ने उन्हें 25 करोड़ का ऑफर दिया है। पूर्वांचल कोटे से मंत्री बनने का ऑफर भी दिया है। आप के 10 विधायकों को भाजपा जॉइन कराने पर मंत्री बनने का ऑफर दिया। आज सुबह किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी भी दी गई। 923477355013 नंबर से कॉल आया था।
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में आज एक आवेदन दायर किया। इसमें उन्होंने न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान स्पेशल डाइट, दवाइयां, किताबें और धार्मिक लॉकेट पहनने की अनुमति मांगी है। रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड 3 किताबों की मांग की है। भागवत गीता भी मांगी है।
आज भाजपा मेनिफेस्टो कमेटी की अहम बैठक हो रही है। भाजपा इस बार अपने संकल्प पत्र का नाम मोदी की गारंटी रख सकती है। यह नया नाम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 हो सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश किया गया। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल
भी राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। केजरीवाल की ED कस्टडी आज खत्म हुई, लेकिन आज फिर उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। उन्हें 15 अप्रैल तक कस्टडी में भेज दिया गया है,, जहां से फिर उन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया जाएगा। पहले ED को 6 दिन की कस्टडी, फिर 4 दिन की केजरीवाल की कस्टडी मिल चुकी है।