यूपी: बाराबंकी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां समुली नदी में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में करीब दो दर्जन लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोग डूबने लगे। इस हादसे में दो मासूम बच्चों, एक नाव सवार समेत कुल तीन लोगों की मौत की सूचना है।
बताया जा रहा है कि लोग दंगल देखने जा रहे थे। हादसा बैराना मऊ मझारी गांव में हुआ है। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले गांव वाले डूबते लोगो को बचाने के लिए दौड़े। दो बच्चों समेत तीन लोगों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं। अन्य लोगों को पानी से बाहर निकाला गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है।मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है।
पुलिस के अनुसार यह घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है। यहां सुमली नदी बैराना मऊ मझारी गांव में है। आसपास के लोग दंगल देखने जा रहे थे। एक नाव पर दो दर्जन से अधिक लोग सवार हो गए। जिससे उसका वजन अधिक हो गया और वह अचानक बीच नदी में पलट गई। मौके पर डीएम-एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि मरने वाले बच्चों के बारे में पता किया जा रहा है। परिजन को सूचना दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines