Big Breaking: आधी रात को भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, तीव्रता 6.3, नेपाल में था केंद्र

Afghanistan earthquake, Earthquake Today, fayzabad Earthquake

Earthquake News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक मंगलवार रात को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रात को 8:52 बजे आए भूकंप से नेपाल की धरती कांप उठी। इसके बाद लखनऊ से लेकर Delhi-NCR तक तीन बार भूकंप के झटके आए। रात करीब दो बजे दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीसरी बार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है।

https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1590006166427684865

नेपाल में जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन में करीब 10 किमी नीचे बताया गया है। मंगलवार रात को सबसे पहले भूकंप के झटके 8:52 पर महसूस किए गए। इसकी तीव्रता करीब 4.4 थी। जबकि इसके बाद रात 11.57 बजे दोबारा भूकंप की झटके आए। इसका केंद्र मिजोरम राज्य में बताया गया है।

https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1590081244876148736

दो बजे फिर से कांपी दिल्ली

इसके बाद देर रात करीब 2 बजे तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में काफी देर तक इन्हें महसूस किया गया। वहीं दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिले में भी देर रात भूकंप की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 नवंबर यानी तीन दिन पहले भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

https://twitter.com/IRFANSCARTOONS/status/1590082829110898688

बेड हिले, घरों से बाहर निकलकर पार्क में पहुंचे लोग

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसने सोते हुए लोगों को जगा दिया। नोएडा में कुछ लोगों ने बताया कि वे सो रहे थे कि अचानक बेड तेजी से हिलने लगा। कुर्सियों समेत अन्य फर्नीचर भी हिलने लगे। अचानक नींद से जागे लोग सोसायटी और आसपास के पार्कों की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को इसकी जानकारी दी और परिचितों और रिश्तेदारों की कुशलक्षेम पूछी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ