भारत की ब्रह्मोस मिसाइल अब सिर्फ एक सामान्य मिसाइल नहीं रही, बल्कि यह एक आत्मविश्वास से भरे और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ की ताकत, अचूक निशाने और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बन चुकी है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रबंध निदेशक (MD) एवं सीईओ जयतीर्थ जोशी ने मिसाइल प्रणाली की क्षमताओं पर बात करते हुए कहा कि ब्रह्मोस आज भारत के सैन्य निर्यात में सबसे आगे खड़ी है. उन्होंने इसे एक ‘वॉर प्रोवेन’ हथियार प्रणाली बताया, जिसने वास्तविक जंग में अपनी मारक क्षमता साबित कर दिखाई है. भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरी दुनिया में भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का डंका बज रहा है. इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस के इस्तेमाल और उसकी अचूक मारक क्षमता ने साबित कर दिया है कि आधुनिक युद्ध में इसका कोई मुकाबला नहीं है.
यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुआ एक साल, भारत के किन हथियारों से घुटनों पर आया था पाकिस्तान?
‘दुश्मन के रडार को भनक तक नहीं लगी’
डॉ. जयतीर्थ जोशी के अनुसार, “भारत के सबसे प्रमुख ‘फर्स्ट-स्ट्राइक’ हथियार के तौर पर ब्रह्मोस ने अपनी श्रेणी में सबसे घातक होने का प्रमाण दिया है. इसने बेहद सटीक निशाने के साथ दुश्मन के ठिकानों को तबाह किया.” उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी इसकी फुर्ती, तेज रफ्तार और स्टील्थ तकनीक है. ऑपरेशन के दौरान दुश्मन का कोई भी रडार या एयर डिफेंस वार्निंग सिस्टम इसे ट्रैक नहीं कर सका. मिसाइल चुपचाप आई और बिना किसी रुकावट के अपने तय लक्ष्य को नेस्तनाबूद कर दिया.
आधुनिक युद्धक्षेत्र की पहेली बनी मिसाइल
डॉ. जोशी ने ब्रह्मोस को आधुनिक युद्ध की एक ‘सुलझी हुई पहेली’ करार दिया, जो जमीन, हवा और पानी के किसी भी मुश्किल माहौल में सटीक वार करने में सक्षम है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि वास्तविक युद्ध की कसौटी पर खरी उतरने वाली ब्रह्मोस मिसाइल आज भारत की सैन्य शक्ति का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच और दुश्मन के लिए सबसे बड़ा खौफ है.
यह भी पढ़ें : Operation Sindoor: उन 7 चेहरों में कौन-कौन हैं शामिल, जो दुनिया के सामने पाकिस्तान को करेंगे बेनकाब
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
57 mins agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
1 hr agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
2 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
3 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
4 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
5 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
5 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
6 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines