गर्लफ्रेंड के लिए युवक लेकर गया था पिज्जा, दर्दनाक नतीजा, बाप को देख हुआ हैरान ...और चली गई जान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Hyderabad News: हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका को पिज्जा खिलाना एक 20 साल के लड़के को भारी पड़ गया। युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ कि उसकी जान चली गई। युवक के परिवार वाले अब सदमे में हैं।
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय मोहम्मद शोएब एक बेकरी में काम करता था। बताया गया कि कि उसकी प्रेमिका ने पिज्जा खाने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद शोएब पिज्जा लेकर उसके घर की तीसरी मंजिल की छत पहुंचा। प्रेमी और प्रेमिका छत पर खड़े होकर पिज्जा खा रहे थे।
तभी शोएब को किसी के पैरों की आवाज सुनाई दी। बताया गया है कि छत पर लड़की का पिता आ रहा था। प्रेमिका के पिता से बचने के लिए शोएब छत के एक हिस्सा में छिपने के लिए गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब छत पर पड़ी बिजली की एक केबल को पकड़कर छिपने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान किन्हीं कारणों से वह तीसरी मंजिल की छत से सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। युवक को आनन-फानन में उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान शोएब ने दम तोड़ दिया। अब शोएब के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: