हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Boycott Turkey: तुर्की से क्या-क्या आता है भारत? इन फेमस डिशों की होटलों में घट सकती है मांग

Boycott Turkey: पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पहले से भी ज्यादा खराब हो गए। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए। इस लड़ाई में अब तुर्की का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, इस तनाव के माहौल में तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया है।

विज्ञापन

Boycott Turkey: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की लड़ाई में तुर्की ने पाक का सपोर्ट किया, जिसके बाद भारत में तुर्की का बायकॉट शुरू हो गया है। पहले व्यापारियों ने सेब और मार्बल तुर्की से न लेने का फैसला किया। अब देश में हैशटैग बायकॉट तुर्की शुरू हो गया है। इससे आने वाले समय में भारत में तुर्की से आने वाले अन्य सामानों पर पाबंदी लगाई जा सकती है। फिलहाल भारत में तुर्की की बहुत सी डिशें भी हैं, जो काफी पसंद की जाती हैं। इस बायकॉट के बाद होटलों में भी इनकी मांग पर असर पड़ सकता है। जानिए अभी भारत में तुर्की से क्या-क्या सामान आता है।

भारत में तुर्की का सामान

भारत में बड़े पैमाने पर मार्बल तुर्की से लाया जाता है। भारत में आयात होने वाले मार्बल का 70 फीसदी तुर्की से ही लाया जाता है। वहीं, एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की से हर साल लगभग एक लाख 29 हजार 882 मीट्रिक टन सेब का आयात किया जाता है। पुणे के व्यापारियों ने तुर्की से सेब नहीं लेने का ऐलान किया है। इसके अलावा, भारत में तुर्की से कालीन, फर्नीचर, हाथ से बने सजावटी सामान आते हैं। वहीं, फैब्रिक में सिल्क, लिनन, जैतून का तेल, सूखे मेवे, चेरी, मसाले और हर्बल के कुछ पीने वाले पदार्थ भी मंगाए जाते हैं। इंडस्ट्रियल मशीन, निर्माण उपकरण और कृषि उपकरण भी तुर्की से लाए जाते हैं।

तुर्की की कालीन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

तुर्की की कौन सी डिश भारत में फेमस?

अभी भारत में तुर्की का बायकॉट किया जा रहा है और भारत में तुर्की के सामानों की काफी मांग है, लेकिन इसी बीच यह मांग घट सकती है। साथ ही दिल्ली समेत कई राज्यों में तुर्की की डिशों की काफी मांग है। कुछ लोग सिर्फ इन व्यंजनों के लिए ही होटलों में जाते हैं। कुछ ऐसे होटल भी हैं, जो केवल तुर्की की डिशें ही बनाते हैं।

विज्ञापन

तुर्की की स्वीट डिश कुनाफा

कुनाफा और तुर्किश कबाब

तुर्की की स्वीट डिश ‘कुनाफा’ काफी फेमस है। कुनाफा का चलन सोशल मीडिया की वजह से ज्यादा सामने आया है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे बहुत से होटल खुले हैं, जहां पर कुनाफा मिलता है। कुनाफा से पहले दिल्ली में तुर्किश कबाब को काफी पसंद किया जाता रहा है। यह कबाब काफी मसालेदार और तीखे होते हैं, जिनका स्वाद अक्सर लोगों को पसंद आता है।

विज्ञापन

‘तुर्किश टी’ क्यो हैं फेमस?

दिल्ली के शाहीन बाग की बात करें, तो यहां पर ‘तुर्किश टी’, ‘कुनाफा’ और ‘तुर्किश कबाब’ काफी मशहूर हैं। यहां पर लोग दूर-दूर से इनके स्वाद के लिए आते हैं। अगर इजराइल की तरह ही तुर्की का बायकॉट होता है, तो होटलों में इन डिशों की मांग घटने की संभावना है। ‘तुर्किश टी’ लोगों को लुभाती है, क्योंकि इसे एक कांच के बड़े से ग्लास में सर्व किया जाता है। हालांकि, इसका टेस्ट कुछ खास नहीं होता है, लेकिन यह देखने में काफी अच्छी लगती है, जिसकी वजह से लोग इसे पीना पसंद करते हैं।

 

तुर्की की फेमस चाय

विज्ञापन

तुर्की से आया ‘शवरमा’

सालों से ‘शवरमा’ दिल्ली के लोगों की पसंद बना हुआ है। यह एक रोल होता है, जिसमें की जाने वाली फिलिंग (चिकन और मटन) को हल्की आंच पर पकाया जाता है। यह एक रोलर में लगा होता है, जिसके नीचें धीमी-धीमी आग जलाई जाती है। इसकी ऊपरी परत को निकाला जाता है और उसे बहुत सी चीजों के साथ मिलाकर एक रोल बना दिया जाता है। एक रोल के दो टुकड़े किए जाते हैं, इसमें चीज और मेयोनेज का मिक्सचर काफी अलग स्वाद देता है।

भारत में इन डिशों की ज्यादा मांग है, लेकिन और भी बहुत सी तुर्की के व्यंजन भारते के होटलों में पकाए जाते हैं। भारत में बायकॉट तुर्की की वजह से इन सभी डिशेज की मांग पर असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 3400 करोड़ के गिफ्ट पर क्या बोले ट्रंप? US प्रेसिडेंट को दुनिया का सबसे महंगा तोहफा देना चाहता है कतर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola