'आज नहीं तो कल, सच्चाई की जीत होती है', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राहुल गांधी
Edited By Bhola Sharma

Congress Leader Rahul Gandhi
Edited By Bhola Sharma

Congress Leader Rahul Gandhi
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाए जाने के कुछ घंटे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘आज नहीं तो कल या परसों सच्चाई की जीत अवश्य होती है। मेरा रास्ता क्लियर है। मेरे दिमाग में स्पष्टता है कि आगे क्या करना है और मेरा काम क्या है? मैं उन लोगों को बधाई देता हूं जिन लोगों ने मेरी मदद की। जनता ने जो प्यार और सहयोग दिया उसके लिए धन्यवाद है।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरा कर्तव्य वही है, भारत के विचार की रक्षा करना। अक्सर राहुल गांधी विचाराधारा की बात करते हुए बीजेपी पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरी लड़ाई किसी शख्स से नहीं है। मेरी लड़ाई मोहब्बत बनाम नफरत की है।
"Come what may, my duty remains the same. Protect the idea of India," tweets Rahul Gandhi.
Supreme Court stayed his conviction in 'Modi' surname remark defamation case today. pic.twitter.com/Mya2OUr8o7
— ANI (@ANI) August 4, 2023
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi addresses the media for the first time after Supreme Court stayed his conviction in 'Modi' surname remark defamation case.
He says, "Aaj nahi toh kal, kal nahi toh parson sachai ki jeet hoti hai. But my path is clear. I have clarity in my… pic.twitter.com/VN0XBtNGBJ
— ANI (@ANI) August 4, 2023
राहुल गांधी से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का मैं तहेदिल से स्वागत करता हूं। अभी संविधान जिंदा है। अब भी न्याय मिल सकता है, सुप्रीम कोर्ट इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारतीयों की जीत है।
खड़गे ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति, जो सच्चाई के लिए लड़ता है, देशहित के लिए लड़ता है। बेरोजगार, महंगाई से लड़ता है। उसके खिलाफ षडयंत्र किया गया। राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4 हजार किमी से ज्यादा पैदल यात्रा की। गरीबों, डॉक्टरों हर वर्ग से मिले। आज उनकी दुआएं मिली हैं। अब लोकतंत्र की आवाज गूंजेगी।
#WATCH | Congress national president Mallikarjun Kharge and party leader Rahul Gandhi hold a meeting with the leaders of Tamil Nadu Congress at AICC Headquarters in Delhi. pic.twitter.com/BweinLkvnP
— ANI (@ANI) August 4, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को अयोग्य करने में 24 घंटे से कम समय लगे थे। अब देखने वाली होगी कि सांसदी बहाल करने में कितना समस्य लगेगा? ये तो दिल्ली की बात है, ऑर्डर भी जल्द पहुंच जाना चाहिए। जब गुजरात से एक दिन में ऑर्डर पहुंच सकता है तो दिल्ली में तो कुछ किमी की दूरी है। हम इंतजार करेंगे। पीएम मोदी और बीजेपी को लग रहा होगा कि वे क्या कर बैठे थे? ये वोटरों की जीत है। ये वायनाड के लोगों की जीत है।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आज की जीत सत्य की जीत है, सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं, आमजन की जीत है। अब संसद में राहुल गांधी की आवाज सुनने को बेताब हैं। फिर से चलेगी सवालों की आंधी, अब लोटेंगे राहुल गांधी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: