Bomb Threat in Vistara Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर पेरिस से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलते ही हड़कंप मच गया था। धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। साथ ही पैसेंजरों को एयरपोर्ट के अंदर ही रहने के निर्देश दिए। न किसी को बाहर जाने दिया गया, न किसी को अंदर आने दिया गया।
फ्लाइट के लैंड होते ही रनवे पर पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड, फायर ब्रिगेड, बम और डॉग स्कवाड की टीमें पहुंची। लैंड होते ही प्लेन को घेर लिया गया। इमरजेंसी गेट से फ्लाइट से पैसेंजर उतारे गए, चेकिंग करके सेफ जोन में ले जाया गया। प्लेन को भी आइसोलेशन बे में ले जाकर बम और डॉग स्कवाड से कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरा एयरपोर्ट भी खंगाला जा रहा है। कड़ी चेंकिंग जारी है।
यह भी पढ़ें:500 से ज्यादा जानें बचीं…2 मालगाड़ियां भिड़ीं, पैसेंजर टेन से टकराईं; पंजाब में हुए हादसे की आंखोंदेखी
पैसेंजर के बैग में मिला था धमकी भरा संदेश
विस्तारा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 जून 2024 की सुबह विस्तार की फ्लाइट UK 024 पेरिस से मुंबई आ रही थी। फ्लाइट में 294 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर्स थे। पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे से रवाना हुई थी। सफर के बीच एक पैसेंजर को अपने बैग में एक नोट मिला, जिस पर फ्लाइट में बम होने की धमकी भरा संदेश लिखा था।
पैसेंजर ने क्रू मेंबर्स को बताया, जिन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित करके प्रोटोकॉल का पालन किया। सुबह करीब 10:08 बजे धमकी की सूचना मिली और 10:19 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जहाज को सुरक्षित लैंड कर लिया गया। जहाज में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और नोट पैसेंजर के बैग में किसने और क्यों रखा? पुलिस विभाग इसकी जांच करने में जुटा है।
यह भी पढ़ें:थप्पड़-लात घूंसे मारे, पैर पकड़ माफी मंगवाई; बिहार में JDU के नेता की पिटाई का वीडियो वायरल
इंडिगो की फ्लाइट में बम की मिली थी धमकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी, जो जांच में अफवाह निकली। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, एक महिला ने एयरपोर्ट सुरक्षा को सूचना दी कि इंडिगो फ्लाइट में यात्रा कर रहे उसके पति अपने हैंडबैग में बम लेकर आ रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री विमल कुमार (42 वर्ष) मेरठ के रहने वाले हैं।
कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले विमान में बम की धमकी की खबर देखने के बाद फोन किया था, क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने कहा कि उनके दावों की पुष्टि की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6ई 2232 में बम की धमकी मिली थी।
यह भी पढ़ें:Arvind Kejriwal आज फिर जेल जाएंगे; दावा- सलाखों के पीछे से सरकार चलाऊंगा, काम नहीं रुकने दूंगा
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
10 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
47 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines