अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर किया, बोले- काम नहीं रुकने दूंगा

Arvind Kejriwal Surrender Updates: अरविंद केजरीवाल ने आज अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर कर दिया। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने गत 10 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार करने हेतु अंतरिम जमानत दी थी।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal Surrender Live Updates: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 21 दिन की जमानत अवधि खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उन्होंने राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद केजरीवाल पत्नी समेत कनाॅट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर कर दिया। इससे पहले केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  वे जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे। दिल्ली सरकार चलती रहेगी, कोई काम नहीं रुकेगा। वे दिल्ली का कोई काम, कोई सेवा-सुविधा रुकने नहीं देंगे।

विज्ञापन

रेगुलर बेल पर 5 जून को आएगा फैसला

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गत 27 मई को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिस पर 29 मई को सुनवाई हुई, लेकिन याचिका ठुकरा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया था। साथ ही निर्देश दिया कि वे रेगुलर जमानत के लिए निचली अदालत में जाएं, इसके लिए उन्हें गत 10 मई को अंतरिम जमानत देते हुए भी कहा गया था।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद उन्होंने 29 मई को ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर बीते दिन एक जून को जज कावेरी बावेजा ने सुनवाई की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। जज कावेरी ने उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जो 5 जून को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने देश के नाम दिया था संदेश

गत 31 मई को अरविंद केजरीवाल ने देश के नाम एक संदेश दिया था। इसमें उन्होंने लोगों से कहा था कि वे उनके मां-बाप के लिए दुआएं करें, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। उन्होंने कहा कि जेल में 50 दिन रहा और मेरा वजन घट गया। मुझे मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह मिली है, लेकिन मुझे इसके लिए समय नहीं दिया जा रहा है। कोई बात नहीं, मैं हिम्मत नहीं हारुंगा। आपकी दुआएं साथ रहीं तो बिल्कुल स्वस्थ रहूंगा। बजरंगबली भी मेरे साथ हैं। अपने संदेश में उन्हें भाजपा, तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी आरोप लगाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ