Flight Bomb Threat : पिछले 3 दिनों में 18 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद विमानों को डायवर्ट कर अलग-अलग एयरपोर्टों पर उतारा गया। कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर B777 की लैंडिंग से लेकर सिंगापुर के पास एक विमान को फाइटर प्लेन से एस्कॉर्ट करने तक, यह स्थिति एयरलाइंस, यात्रियों, एयरपोर्ट, सुरक्षा एजेंसी और सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। अब इसकी जांच हो रही है कि ये धमकियां कहां से आ रही हैं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। आइए जानते हैं कि विमान में बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों को क्या करना चाहिए?
बम की धमकी का असर सभी एयरलाइनों पर पड़ा है, जिसमें इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर, स्पाइसजेट और अलायंस एयर शामिल हैं। आसमान में उड़ान के दौरान अचानक से बम की धमकी की सचना और विमान के बगल में फाइटर प्लेन को देखकर स्वाभाविक है कि यात्री डर जाएंगे। ऐसी हालत में यात्रियों को भगदड़ नहीं मचानी चाहिए। यात्रियों में वरिष्ठ नागरिक, बच्चे शामिल होते हैं, जिनकी विशेष देखभाल करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : 700 से ज्यादा यात्रियों में दहशत फैली! Air India के बाद इंडिगो की 2 इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी
धमकी की सूचना पर करें प्रोटोकॉल का पालन
भले ही पहली नजर में यह कितना भी बड़ा धोखा क्यों न लगे, हर खतरे को गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे में यात्रियों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। किसी आम आदमी या यात्री से मिली जानकारी को खतरा माना जाता है, जिसमें कॉल सेंटर, एयरपोर्ट, सोशल मीडिया आदि शामिल हैं। इस स्थिति में यात्रियों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में स्टाफ समेत सभी यात्री को मिलकर कॉल सेंटर से खतरे की जानकारी देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप; मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ा था Air India का विमान
जांच के लिए हर स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां गठित
खतरे की जानकारी पहुंचाने के लिए एक अलग टीम होती है, जो यह सुनिश्चित करती है कि सुरक्षा एजेंसियों को अधिक जानकारी मिले और वे उसके अनुसार निपट सकें। इस पर अलग-अलग लेवल पर सुरक्षा एजेसियां गठित की जाती हैं, जो खतरे के साथ-साथ अगले कदम पर भी काम करती हैं। संबंधित एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रतिनिधि पूरी प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी को एक साथ अपडेट किया जाए।
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
41 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
54 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines