Bomb threat message to Bengaluru police: बेंगलुरु में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक 32 वर्षीय महिला ने बदला लेने की साजिश में, जांच एजेंसियों और पुलिस को बम धमाके करने की धमकी भरे मैसेज भेज दिए। बता दें कि महिला फोन पर अन्य पुरुषों से बात किया करती थी, इस बात को लेकर उसके पति ने अपनी पत्नी का फोन तोड़ दिया। जिसके बाद नाराज महिला ने यह कदम उठाया। बता दें कि यह मामला बेंगलुरु के अनेकल का है, महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पति ने रोका तो उठाया गंभीर कदम
पुलिस ने कहा कि युवक की पत्नी, बिहार के एक व्यक्ति के साथ बात किया करती थी। जबकि उसका पति ऐसा करने के लिए उसे मना कर रहा था, लेकिन पत्नी फिर भी नहीं मानी। इसके बाद उसके पति ने अपने पत्नी के फोन को तोड़ दिया। महिला यहीं नहीं रुकी उसने अपने प्रेमी को इस बारे में सारी जानकारी दे दी। इसके बाद महिला के प्रेमी के दोस्तों ने उसके पति को सबक सिखाने का फैसला किया और उसे एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था, ‘आरडीएक्स विस्फोटों से धमाके होंगे और लोग मर जाएंगे।’ दोस्तों ने उसे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दिया और अपने पति के फोन से उन्हें मैसेज भेजने के लिए कहा।
युवक भी रह गया हैरान
सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ और 2 दिसंबर की आधी रात को जब व्हाट्सएप पर बेम धमकी के मैसेज मिले तो आईपीएस अधिकारी ने अपनी टीम को सतर्क कर दिया। पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह हैरान रह गया। इसके बारे में जब पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछा तो उसकी प्रतिक्रिया संदिग्ध करने वाली थी। जिसक बाद पत्नी ने सब कुछ साफ-साफ उगल दिया।
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
22 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
40 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines