Bomb Threat At CM House: Bतमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह घटना शुक्रवार सुबह की है. बता दे कि इससे पहले जुलाई में भी सीएम आवास को बॉम्ब थ्रेट मिला था. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी. धमकी मिलने के बाद बॉम्ब स्क्वाड और खोजी कुत्तों की टीम पूरे परिसर में जांच अभियान चला रही है. अब तक धमकी देने वाले की कोई पहचान नहीं मिली है.
बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्यमंत्री MK स्टालिन और राज्यपाल RN रवि के आधिकारिक आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल, अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सुरक्षा कारणों से दोनों आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है. सीएम स्टालिन को इससे पहले जुलाई में भी सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद 15 अगस्त को भी ऐसी खबरें आई थी. बार-बार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस साइबर सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियां मिलकर इस धमकी की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि फोन कॉल या संदेश किसने और कहां से किया.
ये भी पढ़ें-छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 3 और बच्चों की मौत, जहरीली दवा का कहर राजस्थान में भी फैल रहा
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
32 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
45 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
13 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines