हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अक्षय कुमार की रेंज रोवर सीज, जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले में लिया एक्शन

अक्षय कुमार मंगलवार को अपनी रेंज रोवर कार से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनकी कार को सीज कर दिया।

विज्ञापन
अक्षय कुमार की रेंज रोवर सीज।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की रेंज रोवर कार को सीज करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को अक्षय कुमार अपनी रेंज रोवर कार से जम्मू-कश्मीर में एक उद्घाटन समारोह शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनकी कार को जांच के लिए रोका था। पुलिस ने कार की विंडो पर काले शीशे लगे होने पर उनकी कार को सीज कर दिया है।

कार में लगे थे काले शीशे

अक्षय कुमार मंगलवार को अपनी रेंज रोवर कार से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनकी कार को सीज कर दिया। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि कार में काले शीशे लगे हुए थे। मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पहले ही अक्षय कुमार दूसरी कार में बैठकर वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR के 10 साल पुराने वाहनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कार्रवाई पर लगाई रोक

काननू सभी के लिए समान

इस मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है। आम नागरिक के खिलाफ जो कार्रवाई की जाती है वहीं कार्रवाई एक सेलिब्रिटी पर होती है। कानून सभी के लिए एक समान है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: FASTag Annual Pass: बस 3 दिन और…टोल टैक्स से छुट्टी, 3000 के पास को कैसे करें एक्टिवेट?

अक्षय कुमार नहीं आई प्रतिक्रिया

रेंज रोवर कार सीज मामले में अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि अक्षय के मैनेजर ने कानूनी कार्रवाई के तहत कार को छुड़ा लिया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने दिया दिवाली गिफ्ट ‘राउंड ट्रिप पैकेज’, रिटर्न टिकट पर मिलेगी 20% की छूट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें