FASTag Annual Pass: बस 3 दिन और…टोल टैक्स से छुट्टी, 3000 के पास को कैसे करें एक्टिवेट?

FASTag Annual Pass: फास्टैग का एनुअल पास बनवाने के लिए अब जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, 15 अगस्त से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इस निमय के लागू होने के बाद 200 ट्रिप का फायदा मिलने वाला है। इससे हर ट्रिप के लिए केवल 15 रुपये देने होंगे।

FASTag Annual Pass

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से देश में फास्टैग को लेकर एक नया बदलाव होने जा रहा है। केवल तीन दिनों में नया फास्टैग टोल पास एक्टिव होने लगेगा। इसके लिए NHAI और Rajmargyatra Mobile App के जरिए एक्टिवेशन होगा। नए नियम के मुताबिक, 3000 हजार रुपये का फास्‍टैग पास बनवाकर देशभर में सालभर में 200 ट्रिप्स का लाभ ले सकते हैं। टोल टैक्स की इस पॉलिसी में बदलाव की जानकारी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी। जानिए इसका लाभ कैसे ले सकते हैं और आपकी जेब पर इसका कैसे पॉजिटिव असर पड़ेगा?

क्या है फास्टैग का नया नियम?

मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अगर एक साल में ट्रिप्स को देखा जाए, तो इसमें करीब 10 हजार रुपये तक का खर्च आता है। सरकार ने इससे राहत देते हुए टोल टैक्स के लिए फास्टैग में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से केवल 3000 रुपये देकर 200 ट्रिप्स का लाभ ले सकते हैं। यह एक साल के लिए बनाया जाएगा, जो 60 किमी के अंदर मौजूद टोल पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश के सभी नेशनल हाईवे पर इसका लाभ दिया जाएगा। सरकार ने यह बदलाव टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए लिया है।

कहां से बनवा सकते हैं पास?

पास बनवाने के लिए NHAI की वेबसाइट और Rajmargyatra Mobile App पर जा सकते हैं। इसके लिए दिया गया होगा, जिस पर क्लिक कर सभी जानकारियां भरने के बाद पेमेंट करना होगा। पेमेंट करने के बाद आपका फास्टैग पास एक्टिवेट कर दिया जाएगा। बहुत लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या एक साल बाद पास खत्म होने के बाद फिर से नए FASTag की जरूरत होगी? बता दें कि एक साल पूरे हो जाने के बाद फिर से 3000 हजार रुपये का यहीं से रिचार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ