BMC देश की सबसे अमीर नगर निकाय कैसे बनी? कहां से आता है इतना पैसा और कहां किया जाता है खर्च

Mumbai Municipality Explainer: महाराष्ट्र में आज मुंबई नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, जो देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर नगर निगम है, जिसके 227 वार्ड हैं और साल 2025-26 के लिए इसका बजट करीब 74000 करोड़ आवंटित किया गया है.

Mumbai Municipality

Mumbai Municipality

Mumbai Municipality Explainer: BMC समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. इन 29 निकायों में कुल 15000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 227 वार्डों में 1700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. यह देश का सबसे अमीर नगर निकाय है, इसका साल 2025-26 के लिए 74000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14% ज्यादा है.

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 4 फरवरी 2025 को BMC ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 74427 करोड़ का बजट पेश किया था, जो अब तक का सबसे बड़ा और पिछले साल के अनुमानों से करीब 14 प्रतिशत ज्यादा था. पूंजीगत व्यय के रूप में 43166 करोड़ का बजट पेश किया गया, जो कुल बजट का 58% हिस्सा है. वहीं BMC का कुल बजट गोवा, सिक्किम और त्रिपुरा के पूरे बजट से भी बहुत बड़ा बजट है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, बुनियादी ढांचे के लिए जिम्मेदार है.

विज्ञापन

BMC को कहां से होती है कमाई?

बता दें कि पिछले कुछ साल में BMC की आय में लगातार इजाफा हुआ है और इसकी आय के स्त्रोत फीस, टैक्स, डेवलपमेंट फीस और इन्वेस्टमेंट से होने वाली इनकम है. BMC की राजस्व आय साल 2024-25 के लिए 35749.03 करोड़ थी, जिसे अब 40693.85 करोड़ कर दिया गया है. 31 दिसंबर 2024 तक राजस्व आय 28308.37 करोड़ थी.

विज्ञापन

BMC ने 2025-26 के लिए 43159.40 करोड़ के राजस्व आय का अनुमान लगाया है, जो 2024-25 के अनुमान से 20.73% ज्यादा है. BMC को संपत्ति कर से भी आय प्राप्त हुई. साल 2024-25 के लिए संपत्ति कर 4950 करोड़ था, जिसके बढ़ाकर 6200 करोड़ कर दिया गया है. साल 2025-26 के लिए संपत्ति कर से राजस्व का अनुमान 5200 करोड़ लगाया गया है.

विज्ञापन

BMC बजट कहां-कहां खर्च करता?

बता दें कि BMC सड़कों, पुलों, सीवरेज लाइनों, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन सहित बुनियादी ढांचे के विकास पर अपने बजट का बड़ा हिस्सा खर्च करता है. साल 2024 में BMC ने अपने राजस्व का 47% मुंबई के बुनियादी ढांचे के विकास में खर्च किया था. पिछले 10 साल में शहर के रखरखाव पर 111600 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं. बजट का कम से कम 10% हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित किया गया है.

स्कूलों और शिक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे जैसी अन्य चीजों के अलावा 24 वार्डों में 100 बैटरी से चलने वाली सक्शन मशीनें लगाने का निर्णय BMC ने लिया है. साल 2012-13 और जनवरी 2025 के बीच बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) को वित्तीय सहायता के रूप में 11304.59 करोड़ आवंटित किए गए थे. वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए BEST को 1000 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाना था. 15वें वित्त आयोग द्वारा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 992 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 493.38 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ