मीनाक्षी लेखी की चोट कितनी गंभीर? तिब्बत में हादसे का शिकार हुईं थीं BJP नेता

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान हादसे का शिकार हो गईं हैं। इसके बाद उन्हें सुरक्षित भारतीय क्षेत्र में लाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अभी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गुंजी स्थित आईटीबीपी कैंप में रखा गया है।

Meenakashi Lekhi, Tibet, BJP, Uttrakhand News, Pithoragarh, Kailash Mansarovar Yatra, Uttrakhand, मीनाक्षी लेखी, तिब्बत, भाजपा, उत्तराखंड समाचार, पिथौरागढ़, कैलाश मानसरोवर यात्रा, उत्तराखंड

भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी

भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के तिब्बत में हादसे का शिकार हो गई हैं। तिब्बत के दारचेन में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी घोड़े से गिरकर घायल हुई हैं। उन्हें कमर में चोट आई है। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा बीच में ही रोक दी है। बताया जा रहा है कि रविवर सुबह चीन के अधिकारियों ने उन्हें लिपुलेख में आइटीबीपी के अधिकारियों को सौंपा है। इसके बाद मीनाक्षी लेखी को नावीढांग लाया गया है।

विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में थीं शामिल 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल में शामिल होकर हुईं थीं। यात्रा के दौरान मीनाक्षी दारचेन में घोड़े से गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें सुरक्षित भारतीय क्षेत्र में लाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अभी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गुंजी स्थित आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। वहां आईटीबीपी के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन

मौसम खराब होने की वजह से नहीं उड़ा हेलिकॉप्टर

पिथौरागढ़ जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर का है। मीनाक्षी लेखी को हेलिकॉप्टर से देहरादूर ले जाया जाएगा। अभी मौसम खुलने की संभावना कम ही है। जब मौसम खुलेगा तो भाजपा नेता को सड़क मार्ग धारचूला आएंगी। इसके बाद धारचूला से हेलिकॉप्टर से उन्हें देहरादून ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

कमर में लगी है चोट

पिथौरागढ़ जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने बताया कि भाजपा महिला नेता को कमर में चोट लगी है। उनका इलाज जारी है। अब वह चल पा रही हैं। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ