Bharatiya Janata Party: बीजेपी आज से उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करना शुरू करेगी, जहां यह फैसला अब तक लंबित था। अभी दो नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। पहला नाम रामचंद्र राव का है, जिनका तेलंगाना में बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। यह ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। वहीं, दूसरा नाम पीवीएन माधव का है, जिनका आंध्र प्रदेश में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह ओबीसी वर्ग से आते हैं।
आज होगा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राज्यों के लिए अपने अध्यक्ष का चुनाव का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से दो नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना से रामचंद्र राव और आंध्र प्रदेश से पीवीएन माधव का नाम सामने आया है। वहीं, महाराष्ट्र में भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच दाखिल होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान को चुना जा सकता है। इसके अलावा, क्षेत्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का ऐलान 1 जुलाई को शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ‘पुलिस खुद की जान बचाकर भाग रही थी…’ पुरी भगदड़ के पीड़ितों ने रोते हुए बताई आपबीती
हिमाचल में किसका नाम
जब तक पार्टी खुद से प्रदेशों के लिए अध्यक्षों के नाम का ऐलान नहीं कर देती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से अलग-अलग राज्यों के लिए नाम सामने आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो यहां पर भी संभावना जताई जा रही है कि डॉ. राजीव बिंदल को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, राज्य में दो एक नाम की और चर्चा हो रही है, वह नाम है कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज का। उनको लेकर भी काफी संभावनाएं जताई जा रही हैं।
उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को फिर से उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनाया जाएगा। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया है।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 लोगों की गई जान, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
28 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines