BJP National President Election Update: भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब मिलेगा? इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि भाजपा जल्दी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर देगी, क्योंकि भाजपा 16 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष निुयक्त कर चुकी और भाजपा के संविधान के अनुसार नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए 19 प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होना अनिवार्य है। आज 3 और राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो जाएंगे। इसके साथ ही भाजपा नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के अनिवार्य शर्त को पूरा कर लेगी। इसके बाद पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें:‘AAP सरकार आतंकियों के पैसे से बनी सरकार है’, पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान
16 प्रदेशों में नए अध्यक्ष हो चुके नियुक्त
बता दें कि भाजपा 16 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर चुकी हैं। कुछ राज्यों में पुराने प्रदेश अध्यक्ष को ही फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश राज्यों को आज नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएंगे। अगले कुछ दिन में कर्नाटक और मध्य प्रदेश को भी नए प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएंगे। वहीं नए प्रदेश अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया जैसे-जैसे पूरी हो रही है, भाजपा के लिए जुलाई में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने के रास्ते बन रहे हैं और जुलाई में ही नया अध्यक्ष नियुक्त होने की संभावना बढ़ गई है।
वीपी रामलिंगम को पुडुचेरी और के बेचुआ को मिजोरम का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तेलंगाना में रामचंद्र राव और आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को बनाया गया है। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ही रहेंगे।
यह भी पढ़ें:तेजस्वी यादव 2 सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, कर्पूरी ठाकुर से है एक विधानसभा क्षेत्र का कनेक्शन
जेपी नड्डा का कार्यकाल हो चुका खत्म
बता दें कि जेपी नड्डा को साल 2019 में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। पहले अमित शाह के गृह मंत्री बनने पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया और फिर जनवरी 2020 में वे सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। जनवरी 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।
लोकसभा चुनाव होने के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया तो पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत पड़ी, लेकिन कुछ राज्यों में चुनाव के कारण नए प्रदेश अध्यक्ष चुने नहीं जा सके। भाजपा के संविधान के अनुसार, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होगा, जब आधे से ज्यादा राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हो जाएं।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
5 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
6 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
6 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
7 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
9 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
9 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines