---विज्ञापन---

बिहार angle-right

तेजस्वी यादव 2 सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, कर्पूरी ठाकुर से है एक विधानसभा क्षेत्र का कनेक्शन

Tejashwi Yadav Election Seats: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। राघोपुर के अलावा RJD उन्हें उत्तरी बिहार से भी चुनाव रण में उतार सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है, लेकिन सीटों पर मुहर तो सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग के बाद ही लगेगी।

---विज्ञापन---

Tejashwi Yadav Election Seats: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तरह तेजस्वी यादव भी 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा वे मिथिलांचल की किसी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। जी हां, तेजस्वी को उत्तरी बिहार से भी एक सीट से चुनावी रण में उतारने की तैयारी है। तेजस्वी मधुबनी की फूलपरास सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट से साल 1977 में कर्पूरी ठाकुर विधायक रह चुके हैं। चर्चा है कि अगस्त महीने में सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के बाद RJD उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर सकती है। सहयोगी दलों ने RJD को अपनी विधानसभा सीटों की सूची सौंप दी है।

यह भी पढ़ें:क्या बिहार में चुपचाप लागू होगा NRC? वीडियो में देखें क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

---विज्ञापन---

बिहार में कब हो सकते हैं चुनाव?

बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो जाएगा। इसलिए नवंबर से पहले सितंबर अक्टूबर में चुनाव आयोग बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव करा सकता है। चुनाव कई फेज में हो सकते हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम तैयारियों का जायजा ले चुकी है। वोटर सूची की वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। फाइनल वोटर लिस्ट 30 सितंबर को प्रकाशित होगी।

RJD लॉन्च कर चुकी है कैंपेन सॉन्ग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर चुकी है। पूरा गाना तेजस्वी यादव पर फोकस है, जिसमें तेजस्वी यादव को बिहार का बेटा बताया गया है। तेजस्वी को ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है। तेजस्वी अबकी अईहें, गाने के बोल हैं और गाना करीब 5 मिनट 44 सेंकड का है। कैंपेन सॉन्ग में पार्टी द्वारा किए गए वादों के बारे में बताया गया है। पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं और तेज प्रताप यादव को विवाद के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बिहार चुनाव: आरजेडी ने अपनाई सपा की यह जातीय रणनीति, बीजेपी ने अलर्ट होकर शुरू किया सर्वे

First published on: Jun 30, 2025 10:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola