BJP MPs resigned: 5 राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। इसके बाद अब 10 बीजेपी सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसमें से 5 सांसद मध्य प्रदेश, 3 राजस्थान और 2 छत्तीसगढ़ से हैं। इसबार बीजेपी ने कुल 21 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया था। इसमें से 12 सांसदों को जीत मिली है, जबकि 9 सांसद चुनाव हार गए हैं। इस्तीफा देने वाले सांसद विधायक बने रहेंगे। चुनाव जीते सभी 12 सांसदों में अभी तक रेणुका सिंह और बालकनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे भी आज या कल में इस्तीफा दे देंगे।
एमपी से किसने दिया इस्तीफा
सांसदों के इस्तीफे के बाद अब इस बात के कयास लगने तेज हो गए हैं कि इन राज्यों में बीजेपी किसे सीएम बनाएगी। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमार और प्रह्लाद पटेल चुनाव जीत गए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी एमपी में इनमें से किसी को सीएम बना सकती है। शिवराज सिंह चौहान पहले ही कर चुके हैं कि वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, आंसू पोंछते तस्वीर आई सामने
राजस्थान से किसने दिया इस्तीफा
कयास लगाए जा रहे हैं कि महंथ बालकनाथ राजस्थान के सीएम बन सकते हैं। राजस्थान में वसुंधरा राजे और दीया कुमारी भी सीएम पद की दावेदार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ बीजेपी नेता रमन सिंह सीएम बन सकते हैं। छत्तीसगढ़ से इस्तीफा देने वाले सांसदों में अरुण साव और गोमती साई हैं। राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीना ने भी इस्तीफा दे दिया है।
देखिए बीजेपी को कैसे मिली जीत
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी सांसदों ने इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद दिया है। राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक ने भी इस्तीफा दे दिया है।
ये भी पढ़ें-एक साल में भारत में किन वजहों से हुईं ज्यादा हत्याएं, दिल दहलाने वाले आंकड़े
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines