BJP Sthapna Diwas: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 44वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत हनुमान की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है।
और पढ़िए – ‘मुस्लिमों को कुछ नहीं देती बीजेपी, आपने मुझे गलत साबित किया…’, PM मोदी से बोले पद्म श्री विजेता शाह रशीद, देखें VIDEO
भाजपा को भगवान हनुमान से मिलती है लड़ने की प्रेरणा
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पार्टी को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिलती है। अगर हम भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, तो उनके पास ‘कर सकते हैं’ वाला रवैया था जिसने उन्हें सभी प्रकार की सफलता लाने में मदद की। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत के लिए दिन-रात काम कर रही है और हमारी पार्टी ‘माँ भारती’, संविधान और राष्ट्र को समर्पित है।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे पार्टी कार्यकर्ता लगातार हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं। महासागर जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरा है। हनुमान जयंती पर, मैं सभी के लिए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं।
पीएम बोले- हताशा में विपक्षी बोलते हैं- मोदी तेरी कब्र खुदेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने (विपक्ष) कभी नहीं सोचा था कि अनुच्छेद 370 एक दिन इतिहास बन जाएगा। भाजपा जो काम कर रही है, उसे पचा नहीं पा रहे हैं। आज ये इतने हताश हो गए हैं कि खुले आम कहने लगे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’।
नड्डा बोले- कच्छ से पूर्वोत्तर और कश्मीर से केरल तक पार्टी ने छोड़ी छाप
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 44वां स्थापना दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पार्टी को स्थापित किया है। आज पार्टी द्वारा 1 लाख 80 हजार शक्ति केंद्रों पर काम किया जा रहा है। 8 लाख 40 हजार बूथों पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है।
नड्डा ने कहा कि मैं अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। आज के दिन हमारे सभी वरिष्ठ नेता… जिन्होंने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा ये हमारी जिम्मेदारी है। आज हमें यह संकल्प लेना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें एक क्षण के लिए भी बैठना नहीं है और हम पार्टी को और आगे ले जाएंगे।
और पढ़िए – Hanuman Jayanti 2023: देशभर के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नड्डा बोले- भाजपा पूरे देश के कल्याण के लिए कर रही काम
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है लेकिन वह आज पूरे देश के कल्याण के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की प्रेरणा मिली।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines