---विज्ञापन---

देश angle-right

BJP New State Incharge: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने 24 राज्यों में बदले प्रभारी, देखें लिस्ट

BJP New State Incharge List: बीजेपी ने 24 राज्यों में प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। पार्टी ने अपने सांसद संबित पात्रा पर भरोसा जताते हुए उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है।

---विज्ञापन---

BJP New State CO Incharge List: भारतीय जनता पार्टी ने 24 राज्यों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी नामों का ऐलान कर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। वहीं, पार्टी ने अपने सांसद संबित पात्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पात्रा को बीजेपी ने उत्तर पूर्व प्रदेश का संयोजक बनाया है।

कुछ समय बाद होने हैं विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद ही माना जा रहा था कि बीजेपी प्रदेश प्रभारियों को बदलेगी। कुछ ही समय बाद कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि नई सूची उसकी तैयारियों की रणनीति के तहत जारी की गई है। जो लिस्ट बीजेपी ने जारी की है। उसके अनुसार बिहार में प्रभारी का जिम्मा विनोद तावड़े और सह प्रभारी का जिम्मा दीपक प्रकाश को दिया गया है हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी विजय भाई रूपाणी के हवाले की गई है। डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।

---विज्ञापन---

अशोक सिंघल को बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश का जिम्मा दिया है। 29 दिसंबर 1968 को जन्मे अशोक सिंघल असम के आवास और शहरी मामलों के अलावा सिंचाई मंत्री का काम देख रहे हैं। इसके अलावा उनके पास असम के तीन जिलों कोकराझार, उदलगुरी और कछार के संरक्षक मंत्री की भी जिम्मेदारी है।

---विज्ञापन---

वहीं, छत्तीसगढ़ में नितिन नवीन को पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किया है। आशीष सूद को गोवा में प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी संजय टंडन को बनाया गया है। कर्नाटक में सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी और डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:नवनियुक्त MP खालिस्तानी अमृतपाल को क्या मिले विशेष अधिकार? कितना मिलेगा वेतन?

---विज्ञापन---

वहीं, उत्तर पूर्व प्रदेश के सहसंयोजक के तौर पर वीं मुरलीधरन को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर को केरल का प्रभारी बनाया गया है।

First published on: Jul 05, 2024 06:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola