West Bengal News: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी और बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों दलों में हिंदू वोटर्स को लेकर जंग शुरू हो गई है। बंगाल बीजेपी के को-इंचार्ज अमित मालवीय ने होली पर ममता सरकार पर हिंदुओं पर हमले करवाने का आरोप लगाया है।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बताया कि नंदीग्राम ब्लाॅक 2 के अहमदाबाद क्षेत्र के कमालपुर गांव में स्थानीय निवासी पिछले मंगलवार से ही पूजा अर्चना कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों को भगवान राम का नाम लेना रास नहीं आया और पूजा स्थल पर जमकर तोड़फोड़ की और मूर्तियों को अपवित्र कर दिया।
Amit Malviya Post
ये भी पढ़ेंः Video: मस्जिद पर हमले से भड़के ओवैसी, CM फडणवीस से पूछा- ये कैसी होली?
सनातनियों में व्यापक आक्रोश
अमित मालवीय ने आगे लिखा कि इस प्रकार की घटना बंगाल के अन्य जिलों से भी सामने आई है। इसमें बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा ममता की पुलिस ने बंगाल के कुछ हिस्सों में डोल पूर्णिमा समारोह पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पीछे हट गई। इन घटनाओं को लेकर सनातनियों में व्यापक आक्रोश है, इस कठिन समय में भाजपा बंगाल उनके साथ मजबूती से खड़ी है। हम ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल को दूसरा बांग्लादेश बनाने की अनुमति नहीं देंगे।
बीजेपी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
इससे पहले हिंदुओं को लेकर शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच सियासी जंग चल रही है। सीएम ममता बनर्जी खुद को बड़ा हिंदू बताती हैं तो वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली बीजेपी कहती है ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं, हम हिंदुओं के हमदर्द हैं। सीएम ममता बनर्जी बुधवार को राज्य सरकार द्वारा आयोजित होली उत्सव में भाग लिया। जहां उन्होंने डांडिया किया। सीएम ने कहा कि मैं एक हिंदू परिवार में जन्मी लड़की हूं। मैं अपने घर में कालीपूजा का पाठ करती हूं। मुझे अपने हिंदुत्व के बीजेपी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ेंः DMK का वॉकआउट, BJP ने किया बहिष्कार; तमिलनाडु बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
16 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines