BJP Slams Rahul Gandhi: सात समंदर पार अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमले कर रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशों में देश की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मुस्लिमों और दलितों पर अत्याचार वाले राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। मुंबई में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बाहर जाकर कहते हैं कि 80 के दशक में केंद्र और उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति पर बड़े अत्याचार हो रहे थे। राहुल गांधी जी शायद भूल गए कि 1984 में स्वर्गीय राजीव गांधी ही देश के प्रधानमंत्री थे और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार थी तो क्या राजीव गांधी के समय में दलितों पर अत्याचार हो रहे थे?
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर जमानत पर राहुल गांधी जिनकी संसद की सदस्यता भी चली गई। अब नए संसद भवन का बहिष्कार करते हैं और विदेश में जाकर भारत राष्ट्र को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। क्या उनके राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन ने पैसा दिया है? अभी भी वे अमेरिका गए हैं इसकी फंडिंग पर भी कई लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने खुद को युवराज समझा
वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता न्यायालय के आधार पर गई है, लेकिन उनके मन में यह भाव दृढ था कि कांग्रेस पार्टी का युवराज होने के नाते वे देश के भी युवराज हैं और उनपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
राहुल ने किया संविधान का अपमान
गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि भारत की नई संसद का इस तरह से तिरस्कार करना इंस्टीट्यूशन का अपमान है, चुनाव आयोग के खिलाफ हल्की बातें करना इंस्टीट्यूशन का अपमान है, CVC के खिलाफ हल्की बातें करना इंस्टीट्यूशन का अपमान है, CAG के खिलाफ इन्होंने इतनी घटिया बात की ये भी इंस्टीट्यूशन का अपमान है और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दवाब की बात करना भी इंस्टीट्यूशन का अपमान है। आज भारत की नई ससंद की वास्तुकला को दुनिया अप्रिशिएट कर रही है और राहुल गांधी ने उसे Monument of Arrogant बताया।
राहुल गांधी को देश न सुनता है और न सुनेगा
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि ये उनकी नफरत है और वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। विदेशों में भारत की प्रतिभा और भारत की छवि को बदनाम करना राहुल गांधी ने अपना लक्ष्य बना रखा है। जो लंदन में कहा, सिंगापुर में कहा, जर्मनी में कहा वहीं अमेरिका में कह रहे हैं। राहुल गांधी को देश न सुनता है और न सुनेगा।
नफरत का बाजार फैलाना बंद कीजिए
उन्होंने कहा कि जो sponsors experts हैं, उनके सारे प्रिडिक्शन गलत साबित हुए। राहुल गांधी जी अगर आपको उचित लगे तो इन रिपोर्ट्स को खुले मन से पढ़िए और भारत के बारे में नफरत का बाजार फैलाना बंद कीजिए। भारत आज गरीबों की चिंता, उपेक्षितों की चिंता, वंचितों की चिंता, किसानों की चिंता, उद्योग की चिंता और इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता करने वाला देश है। भारत का सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी आर्थिक विकास है।
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
3 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
4 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
6 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
6 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
11 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
13 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines