BJP Second List Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, नितिन गडकरी को नागपुर से और पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
भाजपा ने 10 राज्यों के लिए 72 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसके तहत दादर एवं नगर हवेली में 1, दिल्ली में 2, गुजरात में 7, हरियाणा में 6, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 20, मध्य प्रदेश में 5, महाराष्ट्र में 20, तेलंगाना में 6, त्रिपुरा में 1, उत्तराखंड में 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: कौन हैं एमपी के वो तीन विधायक, जिन्हें मिला टिकट, दो उम्मीदवार रिपीट
हरियाणा में ये बने उम्मीदवार
भाजपा की दूसरी लिस्ट में हरियाणा के करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह, गुड़गांव (गुरुग्राम) से राव इंद्रजीत सिंह यादव, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे।
हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि शिमला से सुरेश कुमार कश्यप उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कलाबेन देलकर दादर एवं नगर हवेली से चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें : हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस को राज्यपाल का ऑफर, देखें सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
गुजरात और मध्य प्रदेश में ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव
गुजरात में भीखाजी ठाकोर को साबरकांठा सीट, हसमुखभाई पटेल को अहमदाबाद पूर्व सीट, निमुबेन बम्भानिया को वड़ोदरा सीट, जशुभाई राठवा को छोटा उदयपुर सीट, धवल पटेल को वलसाड सीट और मुकेशभाई दलाल को सूरत सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में बालाघाट से डॉ. भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
5 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines