BJP Second List: बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी लिस्ट को लेकर इंतजार बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि लिस्ट मंगलवार को जारी की जा सकती है। सोमवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में कई नामों पर चर्चा हुई।
इन राज्य की सीटों पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र की 25, कर्नाटक की 22, हिमाचल की 4 और तेलंगाना की 8 सीट पर चर्चा हुई। वहीं बिहार की भाजपा कोटे की सीटों पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि बिहार में गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है। दो से तीन दिन में गठबंधन फाइनल हो जाएगा। इसके बाद बिहार की लिस्ट जारी की जाएगी।
कट सकता है इन नेताओं का टिकट
कहा जा रहा है कि अनंत कुमार हेगड़े समेत कई नेताओं का टिकट कट सकता है। इसमें सदानंद गौड़ा, शिव कुमार उदासी, जीएम सिद्धेश्व, रमेश जिगाजिनागी, बीएन गौड़ा, मंगला अगड़ी, जीएस वस्वराज, वी श्रीनिवास प्रसाद और वाय देवेंद्रप्पा का नाम शामिल है। सदानंद गौड़ा और शिव कुमार उदासी ने चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।
अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं अनंत कुमार हेगड़े
आपको बता दें कि अनंत कुमार हेगड़े संविधान पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने संविधान संशोधन को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिससे बीजेपी ने किनारा किया है। अनंत कुमार ने कहा था कि हमें दो तिहाई बहुमत दो, संविधान बदल देंगे। कांग्रेस द्वारा की गई विकृतियों को बदलने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, क्यों पार्टी छोड़ रहे दिग्गज नेता ?
आंध्र प्रदेश में गठबंधन का फॉर्मूला तय
वहीं आंध्र प्रदेश में भी गठबंधन की सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। बीजेपी लोकसभा की 6 और विधानसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं टीडीपी लोकसभा की 17 और विधानसभा की 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पवन कल्याण की पार्टी जेएसपी लोकसभा की दो और विधानसभा की 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
8 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines