भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी 2026 विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज करते हुए शनिवार को केरल और पुडुचेरी के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पुडुचेरी के लिए भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है जबकि केरल के लिए ये तीसरी लिस्ट है. पुडुचेरी विधानसभा में कुल 30 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए 16 सीटों के बहुमत की जरूरत होती है. वहीं केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं. यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है.
केरल विधानसभा चुनाव 2026 (तीसरी सूची)
पीरुमेड (92): वी. रतीश पुथुपल्ली (98): रवींद्रनाथ वाकथानम मावेलिक्करा – एससी (109): अजीमोन अडूर – एससी (115): पंडालम प्रतापन चावरा (117): के.आर. राजेश चादायमंगलम (122): आर.एस. अरुण राज चिरायिनकीझु – एससी (129): बी.एस. अनूप तिरुवनंतपुरम (134): करमना जयन अरुविक्करा (136): विवेक गोपन कोवलम (139): टी.एन. सुरेश नेय्याट्टिनकारा (140): एस. राजशेखरन नायर
बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 21 मार्च को अपनी तीसरी सूची जारी की है. केरल की राजनीति में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ‘लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (LDF) और विपक्षी ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (UDF) के बीच रहा है. वर्तमान में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में LDF लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF सत्ता में वापसी की राह देख रहा है. इसके अलावा, भाजपा के नेतृत्व वाला NDA इस बार केरल में मजबूती से सेंधमारी करने की पूरी कोशिश कर रहा है.
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 (पहली सूची)
पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) द्वारा अंतिम रूप दिया गया. इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान निर्धारित हैं और चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 16 सीटों पर जीत दर्ज करने की आवश्यकता होगी.
घोषित उम्मीदवारों की सूची (पुडुचेरी):
मन्नाडिपेट: ए. नमस्सिवायम औसुडु (एससी): ई. थीप्पैनथन कलापेट: पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम राजभवन: वी.पी. रामलिंगम मुदलियारपेट: ए. जॉनकुमार मनावेली: एम्बलम आर. सेल्वम तिरुनाल्लर: जी.एन.एस. राजशेखरन नेरावी-टी.आर. पट्टिनम: टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम माहे: ए. दिनेशन
पुडुचेरी में फिलहाल NDA गठबंधन (AINRC और भाजपा) की सरकार चल रही है. यहां भाजपा अपना दबदबा और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरी है ताकि गठबंधन की सत्ता बरकरार रखी जा सके.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 hr ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines