हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पता था BJP अध्‍यक्ष की है Fortuner, फ‍िर भी बेखौफ 9 शहरों में लेकर घूमते रहे शात‍िर चोर

Bjp Presidents Car Recovered Two Arrested: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को पुलिस ने 15 दिन के अंदर यूपी के वाराणसी से बरामद कर लिया। कार चोरी मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
जेपी नड्डा की चोरी हुई कार बरामद

Bjp Presidents Car Recovered Two Arrested : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है। यूपी के वाराणसी से कार को बरामद किया गया। कार चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें शातिर चोर क्रेटा से आए और कार चुरा ले गए।

यूपी के वाराणसी में मिली कार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को यूपी के वाराणसी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कार चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कार गोविंदपुरी इलाके से बीती 19 मार्च की रात को चोरी हुई थी। चोरी हुई कार को इन 15 दिनों के अंदर 9 अलग-अलग शहरों में ले जाया गया। अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर होते हुए कार को वाराणसी ले जाया गया। आरोपी फॉर्च्यूनर को नागालैंड लेकर जाने की फिराक में थे तभी धर लिए गए। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की  पत्नी की कार को ढूंढने के लिए पुलिसकर्मियों की विशेष टीम तैयार की गई थी ।

दो शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस ने बड़कल के रहने वाले शातिर चोरों शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से आए और कार को चुराकर ले गए थे।आरोपियों ने बड़कल में पहले कार की नंबर प्लेट बदली। पुलिस से बचने के लिए आरोपी शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी और बच्चों को बैठा लिया और पुलिस की नजरों से बचता रहा। आरोपी कार चुराने के बाद जब इसे यूपी ले गए तो उनको पता चला कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है। ये जानने के बावजूद भी आरोपी बेफिक्र रहे। आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने डिमांड पर कार को चुराया था। बता दें कि आरोपी शाहिद दिल्ली के मैदानगढ़ी थाने का वाटेंड बदमाश है, जिसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज है। बरेली पुलिस ने आरोपी शाहिद की सबेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

येभी पढ़ें: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें