BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

JP Nadda Wife Car Stolen: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। ये कार एक सर्विस सेंटर से चोरी हुई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। वह कार की तलाश में जुट गई है।

JP Nadda Wife

JP Nadda पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ।

JP Nadda Wife Car Stolen (राहुल प्रकाश): भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार फॉर्च्यूनर कार को ड्राइवर सर्विस के लिए लेकर गया था। 19 मार्च को उनकी कार सर्विस सेंटर से ही चोरी हो गई। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब कार की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी देख रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई ये रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस को दी गई रिपोर्ट में ड्राइवर ने कहा है कि कार रजिस्ट्रेशन संख्या HP03D0021 को गोविंदपुरी, अरोड़ा प्रॉपर्टीज आरडी मार्ग के सामने से  चोरी कर लिया गया। ड्राइवर ने कार चोरी होने की आशंका दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे के बीच बताई है। उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हो जाता है। ऐसे में बीजेपी प्रेसीडेंट जेपी नड्डा की वाइफ की कार चोरी होना बड़ा सवाल पैदा करता है।

विज्ञापन

कौन हैं मल्लिका नड्डा?

डॉ. मल्लिका नड्डा स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष हैं। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, वह 30 साल से अधिक समय से महिला सशक्तीकरण से जुड़ी हैं। मल्लिका नड्डा इतिहास में डॉक्टरेट हैं और शहरी अध्ययन में रुचि के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उनके पिता अपने समय के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे। उनकी मां जयश्री बनर्जी मध्य प्रदेश की पूर्व संसद सदस्य हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ