देश की तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को सामने आए. वहीं, बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की.
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मिले चुनाव नतीजों का पार्टी बेहद गंभीरता से मंथन करेगी.
दरअसल, बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की. उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था, जिसके कारण बांकीपुर सीट पर उपचुनाव कराया गया.
उधर, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल नहीं रही और पार्टी को हार झेलनी पड़ी. हालांकि, गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना वर्चस्व कायम रखा.
मांजलपुर से भाजपा प्रत्याशी सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से हराया. तीनों विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर चुनाव में ‘लालू यादव’ से कैसे आगे निकले ‘नीतीश कुमार’? प्रशांत किशोर की सीट पर आया ‘दिग्गजों’ का नाम
‘बांकीपुर और दतिया के नतीजों की करेंगे समीक्षा’
विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी तीनों सीटों पर मिले जनादेश का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाएगा. पार्टी इन नतीजों से सीख लेकर नई रणनीति के साथ जनता के बीच जाएगी और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी.
इसके साथ ही नितिन नवीन ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को मिले जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता द्वारा पार्टी पर जताया गया विश्वास कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम का परिणाम है. नितिन नवीन ने इस जीत के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी.
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
37 mins agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
1 hr agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
1 hr agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
1 hr agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
2 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
4 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
4 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज, कहा- कार्रवाई होगी
7 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines