JP Nadda Wife Car Stolen (राहुल प्रकाश): भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा की वाइफ मल्लिका नड्डा की कार फॉर्च्यूनर कार को ड्राइवर सर्विस के लिए लेकर गया था। 19 मार्च को उनकी कार सर्विस सेंटर से ही चोरी हो गई। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब कार की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी देख रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को दी गई ये रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस को दी गई रिपोर्ट में ड्राइवर ने कहा है कि कार रजिस्ट्रेशन संख्या HP03D0021 को गोविंदपुरी, अरोड़ा प्रॉपर्टीज आरडी मार्ग के सामने से चोरी कर लिया गया। ड्राइवर ने कार चोरी होने की आशंका दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे के बीच बताई है। उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में वाहन चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हो जाता है। ऐसे में बीजेपी प्रेसीडेंट जेपी नड्डा की वाइफ की कार चोरी होना बड़ा सवाल पैदा करता है।
कौन हैं मल्लिका नड्डा?
डॉ. मल्लिका नड्डा स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष हैं। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, वह 30 साल से अधिक समय से महिला सशक्तीकरण से जुड़ी हैं। मल्लिका नड्डा इतिहास में डॉक्टरेट हैं और शहरी अध्ययन में रुचि के कारण हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जुड़ी हुई हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उनके पिता अपने समय के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे। उनकी मां जयश्री बनर्जी मध्य प्रदेश की पूर्व संसद सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेताओं ने बदला X प्रोफाइल, देखें क्या है अमित शाह और JP नड्डा समेत दिग्गजों का नया नाम?
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
6 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines