वक्फ कानून 8 अप्रैल को पूरे देश में लागू हो चुका है। इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन भी हो रहे हैं। राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में बीजेपी अब इस बिल के खिलाफ चल रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनता के बीच जाएगी।
बीजेपी मुख्यालय में आज हुई बड़ी बैठक
वक्फ कानून को लेकर पश्चिमी बंगाल कें कुछ इलाकों में दंगा जैसे हालात हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कानून को राज्य में लागू करने से मना कर दिया है। इस बीच बीजेपी ने इस बिल को मुस्लिम समाज के फायदे का बिल बताते हुए, इसके प्रचार-प्रसार की तैयारी करने में जुट गई है। इसके लिए बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार को बड़ी बैठक बुलाई गई। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय पदाधिकारी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत सभी प्रदेशों के नेता मौजूद रहे। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने इस कानून के बारे में बारीकी से सभी पदाधिकारियों को समझाया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी इस कानून को लेकर पार्टी के नेताओं को जानकारी दी, ताकि पार्टी नेता जब आम लोगों को इस बिल का फायदा समझाने के लिए उतरे तो उनके पास हर उस सवाल का जवाब हो, जो समुदाय के द्वारा उनसे पूछा जा सकता हो ।
बीजेपी 3 स्तर पर कार्यक्रम चलाएगी
पार्टी बड़े स्तर पर वक्फ कानून की जानकारी के लिए आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी। इसको लेकर पूरी योजना भी बनाई गई है। जल्द ही इसको लेकर पार्टी सभी सांसदों और विधायकों को दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि बिल को लेकर जो भ्रांतियां विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही है, उस दुष्प्रचार को रोका जा सके। बीजेपी 3 स्तर पर कार्यक्रम चलाएगी।
महिला नेताओं के साथ विशेष संवाद
राज्य स्तर पर मुस्लिम और अन्य समाज के धार्मिक नेताओं, वकीलों, शिक्षकों, डॉक्टरों, कलाकारों, महिला कार्यकर्ताओं, मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को शामिल करते हुए टाउन हॉल मीटिंग्स का आयोजन। ईसाई समाज के लोगों के साथ संवाद बैठकें। महिला नेताओं के साथ विशेष संवाद और टाउन हॉल। सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में संवाद सभाएं करेंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय के प्रभावशाली लोगों के साथ संवाद। प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेजेंटेशन का आयोजन। युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम। मंडल स्तर पर घर-घर जाकर जनसंपर्क और प्रचार। महिला संवाद और मुस्लिम महिला संपर्क की विशेष योजना। प्रदेश में कार्यशालाएं 15 से 17 अप्रैल और जिला कार्यशालाएं 18-19 अप्रैल को होंगी।
संघ और वीएचपी भी कार्यक्रम में होगा शामिल
कार्यक्रम के निगरानी के लिए राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल के नेतृत्व में टीम भी गठित की है। संघ और वीएचपी भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेगा। वीएचपी ने मुर्शिदाबाद की घटना पर भी चिंता जताई है और कहा है कि मुसलमानों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं वक्फ संपत्तियों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टता और पारदर्शिता लाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी ने वक्फ कानून पर आधारित एक व्यापक बुकलेट तैयार की है। हिंदी में 128 पन्नों और अंग्रेजी में 116 पन्नों की इस बुकलेट का शीर्षक है ‘वक्फ बिल 2024: रिस्पेक्ट टू इस्लाम एंड गिफ्ट फॉर मुस्लिम-एक नई पहल’। बुकलेट में वक्फ संपत्तियों की निगरानी, पारदर्शिता, सुरक्षा और समुदाय के विकास से जुड़े पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है। साथ ही, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को वक्फ सुधारों की प्रेरणा बताया गया है।
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
30 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines