प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने वाले है . इस मौके पर बीजेपी देशभर में आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी. सरकार के 12 साल पूरे होने पर पार्टी इसे ‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष’ थीम के साथ मनाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से राज्यों और जिलों को इसकी जानकारी दी गई है. दिशा निर्देशों के मुताबिक, पार्टी 5 जून से 21 जून तक देशभर में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस अभियान की तैयारी के तहत आज राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल वर्कशॉप किया गया. साथ ही 24 मई तक राज्य स्तरीय और 31 मई तक जिला स्तरीय वर्कशॉप पूरा किया जाएगा . सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट सरल पोर्टल और NaMo ऐप पर अपलोड करनी होगी.
ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त बस्तर के विकास का नया रोडमैप सामने रखा
क्या है बीजेपी की तैयारी?
8 से 12 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री सरकार की 12 साल की उपलब्धियां सामने रखेंगे, जबकि राज्यों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे. 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद, विधायक और मंत्री जनता के बीच पहुंचेंगे. हर सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र की हर विधानसभा और विधायक अपने क्षेत्र के हर मंडल में एक दिन रहेंगे. साथ ही हर जिले में कम से कम 500 प्रमुख नागरिकों से संपर्क साधने का लक्ष्य तय किया गया है. इस दौरान प्रगति पथ यात्रा, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे. 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि और लखपति दीदी जैसी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा.
और क्या होगा खास?
हर जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी सम्मेलन और प्रोफेशनल मीटिंग आयोजित की जाएगी. प्रदर्शनी के साथ पेंटिंग प्रतियोगिता, लाभार्थी संवाद और वॉक्स-पॉप रिकॉर्डिंग भी होंगी. इसके अलावा कम से कम 1000 स्थानों पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना है. पर्यावरण और स्वास्थ्य को अभियान से जोड़ते हुए 5 जून को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर मंडल में योग कार्यक्रम व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. बीजेपी इस पूरे अभियान के जरिए मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ 2027 के राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक मजबूती को भी धार देने की तैयारी में है. इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भी होगी. इसके लिए , महामंत्री अरुण सिंह और डी पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम भी बनाई गई है .
ये भी पढ़ें: PM Modi 31st Award: PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, यह 31वां अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
41 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines