BJP Plan For 2024 Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने तय किया है इस बार 2019 के मुकाबले ज्यादा लोकसभा सीटो पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसके साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर चुनाव के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि जनवरी के अंत में या फरवरी के पहले सप्ताह में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है।
164 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची होगी जारी
बीजेपी की पहली सूची में उन 164 से ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी, जिसको बीजेपी ने या तो कभी नहीं जीती या जीत का मार्जिन बेहद कम रहा है। पार्टी का मानना है कि ऐसा करके बोट प्रतिशत बढाया जा सकता है। बीजेपी पिछले दो साल से ऐसी सीटों पर लगातार मेहनत कर रही है।
यह भी पढ़ें: क्या महिला वोटरों के सहारे केंद्र की सत्ता को बरकरार रख पाएगी BJP? विजयवाड़ा और MP में बनेगा मास्टरप्लान
2019 में BJP ने 436 सीटों पर लड़ा था चुनाव
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 436 सीटों पर चुनाव लड़ा थी। इनमें से 133 सीटों पर बीजेपी चुनाव हार गई थी। इसके अलावा 27 ऐसी सीट है, जहां बीजेपी कमजोर है। इन 164 सीटों का क्लस्टर बनाकर केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को इनकी जिम्मेदारी दी गई है।
बीजेपी के सहयोगी दलों की संख्या कम
2019 के मुकाबले इस बार बीजेपी के साथ सहयोगी दलों की संख्या कम है । पंजाब में भी बीजेपी इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी। बिहार में भी जेडीयू का साथ छूटने के बाद बीजेपी वहां लगभग 30 सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो अभी कुछ और सहयोगी दल विभिन्न राज्यों से एनडीए में आ सकते हैं। लिहाजा अभी उन दलों के लिए दरवाजे खुले रखे जाएंगे। ऐसे में बीजेपी उन्हीं सीटों के उम्मीदवार अभी तय करेगी, जो पूर्णतया बीजेपी की है या जिस पर बीजेपी चुनाव लड़ती आई है।
यह भी पढ़ें: BJP की राम के बहाने बिहार के ‘लव-कुश’ को साधने की तैयारी, हाइटेक रथ में सवार होकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण
संबंधित खबरें
दिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
52 mins agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
1 hr ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
3 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
3 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
3 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
3 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
4 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines