---विज्ञापन---

बिहार angle-right

BJP की राम के बहाने बिहार के ‘लव-कुश’ को साधने की तैयारी, हाइटेक रथ में सवार होकर दिया अयोध्या आने का निमंत्रण

Bihar BJP Luv Kush Yatra: बिहार के लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए भाजपा ने रथयात्रा शुरू की है, जो एक तीर से 2 निशाने होंगे, जानिए कैसे?

---विज्ञापन---

अमिताभ ओझा, अयोध्या

BJP Luv Kush Yatra To Invite Bihar People: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसको लेकर पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल है। वहीं इसके लिए बिहार भाजपा ने प्रदेश के लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए आज से लव-कुश यात्रा की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रथ को पटना में भाजपा कार्यालय से रवाना किया। इस मौके पर किन्नरों ने खास तौर पर सोहर भी गाया। वहीं भाजपा की इस रथयात्रा को लेकर सियासत भी गरम हो गई है। RJD नेताओं ने कहा कि लवकुश का तीर भाजपा पर ही भारी पड़ जाएगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

50 लाख लोगों को निमंत्रण देने की योजना

भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य वोट बैंक लव-कुश को विभाजित करने के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में 22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण देने के लिए बिहार में 20 दिवसीय लव-कुश यात्रा की शुरुआत की है। लव और कुश सनातन धर्म के भगवान श्री राम और माता सीता के पुत्र थे। बिहार में लव-कुश कोइरी (कुशवाहा) और कुर्मी कृषि जातियों के बीच गठबंधन के लिए एक राजनीतिक शब्द है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अनुसार, यह यात्रा पटना से शुरू होकर राम और सीता की कहानी से जुड़े जिलों और बड़ी संख्या में कुर्मी-कोइरी आबादी वाले जिलों वैशाली, सीतामढी, वाल्मीकि नगर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, नवादा, नालंदा और बक्सर से गुजरेगी। समाज के 50 लाख से ज्यादा लोगो को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया जाएगा।

 

---विज्ञापन---

38 जिलों से होती हुई 22 को अयोध्या पहुंचेगी

भाजपा की इस लवकुश रथ को एक हाइटेक बस में शुरू किया गया है। बस में चारों तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बड़े नेताओं की तस्वीर लगी है। सबके सिया सबके राम का स्लोगन लगा है। रथ के अंदर का इंटीरियर भी काफी सुन्दर और आकर्षक है। 2 कमरे बनाये गए हैं। हाइटेक बाथरूम है। खूबसूरत लाइटिंग है। दोनों कमरों में बड़े-बड़े LED लगे हैं। रथ के चारों तरफ हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे लगे हैं। अंदर से ही छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। यह रथ आज पटना से निकला है और बिहार के 38 जिलों से होता हुआ 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा। इस रथ के साथ-साथ कीर्तन मंडली भी चलेगी। हवन कुंड भी होगा, जिसमें जगह-जगह हवन अनुष्ठान किया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

RJD ने गुमराह करने वाली यात्रा बताया

उधर भाजपा की लव-कुश यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि लव कुश का तीर भाजपा पर ही भारी पड़ेगा। RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने तो यहां तक कह दिया कि राम को बेचने वाले लोग अब एक बार फिर निकल पड़े हैं समाज में नफरत फैलाने…JDU नेता और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि देश की जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया और अब देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कभी मंदिर मस्जिद तो कभी हिंदुस्तान पाकिस्तान…लेकिन अब देश की जनता सबकुछ समझ चुकी है। इसलिए यह तीर ज्यादा कुछ काम नहीं आने वाला।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2024 05:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola