BJP Parliamentary Party meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन शामिल हुए।
बता दें कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आज शाम रात्रिभोज का आयोजन किया है। सूत्रों ने कहा कि इस तरह की सभा का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाया था।
राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली जिमखाना क्लब में आयोजित इस डिनर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसदों को उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है।
सीआर पाटिल ने सांसदों को व्यक्तिगत तौर पर किया फोन
सूत्रों के मुताबिक सभी सांसदों को व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं और सीआर पाटिल ने इन सांसदों को मंगलवार शाम के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत तौर पर फोन किया है।
इस रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है। जीत के पैमाने को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि शाम के मेन्यू में गुजराती के साथ-साथ उत्तर भारतीय व्यंजन भी होंगे।
और पढ़िए –‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं’, अलवर में बोले राहुल गांधी
एक सप्ताह पहले भी हुई थी संसदीय दल की बैठक
बता दें कि पिछले सप्ताह भी संसदीय दल की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया था। उस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि यदि कोई सांसद, विधायक या कार्यकर्ता पाटिल के पदचिह्नों पर समर्पण भाव से चले तो चुनावी सफलता सुनिश्चित है।
गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे, जिसमें बीजेपी ने 182 सीटों में से 156 सीटों के साथ भारी जीत हासिल की थी, जो 1960 में राज्य के गठन के बाद किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की सबसे बड़ी संख्या है। पार्टी राज्य में रिकॉर्ड सातवीं बार सरकार बनाई। भूपेंद्र पटेल को राज्य के मुख्यमंत्री बनाया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कमेटी से एक महीने में मांगी रिपोर्ट
1 min agoबॉम्बे हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का दिया आदेश, 10 दिन की दी मोहलत
10 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 hr agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
1 hr agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
2 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines