Chhattisgarh BJP Parivartan Yatra Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा का शंखनाद करने जा रही है। भाजपा राज्य में केंद्रीय नेताओं के नेतृत्व में 12 और 16 सितम्बर को प्रदेश के दो स्थानों, दंतेवाड़ा और जशपुरनगर से परिवर्तन यात्राओं का शंख फूंकने जा रही है।
अमित शाह और नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी
दंतेवाड़ा से बीजेपी की पहली यात्रा का उद्घाटन 12 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे। वहीं जशपुर से दूसरी यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे ।
दंतेवाड़ा से प्रारंभ होने वाली पहली यात्रा को रवाना करने से पहले, गृह मंत्री अमित शाह मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, जशपुरनगर से शुरू होने वाली दूसरी यात्रा से पहले कोरवा व आदिवासियों की आराध्य देवी खुड़ियारानी की पूजा-अर्चना करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे
भाजपा के दोनों परिवर्तन यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा। समापन कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और इस मौके पर एक बड़ी रैली का आयोजन बिलासपुर में किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के दौरान अलग अलग जगहों पर पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होते रहेंगे।
कितनी लंबी होगी परिवर्तन यात्रा
बीजेपी की दोनों परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के 90 में से 87 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए कुल 2,989 किमी की यात्रा तय करेंगी। पहली यात्रा दंतेवाडा से प्रारंभ होकर मां बमलेश्वरी के दर्शन कर एवं दूसरी यात्रा जशपुर से निकलकर मां चंद्रहासिनी देवी की दर्शन करते हुए आगे बढ़ेगी। दोनों यात्रा मां महामाया देवी की भूमि में संपन्न होगी। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली यात्रा 16 दिन में 1,728 किमी की का सफर तय करेगी और तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।
वहीं, 16 सिंतबर को जशपुरनगर से प्रारंभ होने वाली यात्रा 12 दिन में 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे। यात्रा के रोडमैप के मुताबिक दोनों परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन औसत 3 विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जायेगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन 6 स्वागत सभा, 3 छोटी सभा का आयोजन भी होगा।
भाजपा के परिवर्तन यात्रा का मकसद
भाजपा की ये परिवर्तन यात्राएं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन जन तक पहुंचने के लिए की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुताबिक यात्रा के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का पोल खोलने का काम करेगी। यात्रा के दौरान जनता को ये भी बताया जायेगा कि कैसे छत्तीसगढ़ में पिछले पौने 5 साल से घपले-घोटालों की सरकार, अत्याचार की सरकार और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है। साव ने ये भी कहा कि यात्रा के दौरान भाजपा, कांग्रेस के घोषणापत्र में जो 36 घोषणाएं की गई थीं,उसकी भी सच्चाई जनता को बताएगी।
यह भी पढ़ें: ISRO ने दिखाया 3 रंगों वाला चांद, असली मजा तो इस चश्मे से देखने में आएगा
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines