BJP President Candidates: भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? ये सवाल ठीक वैसा ही जैसा किसी राज्य में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सीएम का नाम तय करने के दौरान होता है। बीजेपी अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हर किसी के मन में सवाल है कि जेपी नड्डा की जगह यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा? चर्चा है कि बीजेपी 15-16 मार्च तक नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इसके लिए आधे से ज्यादा राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे होना जरूरी है।
बीजेपी सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा के नए उत्तराधिकारी का चुनाव पार्टी में सभी लोगों की सहमति से होगा। इस बीच खबर है कि दक्षिण भारत की एक महिला नेता को बीजेपी अध्यक्ष बना सकती है। उत्तर भारत में बीजेपी की मजबूत पकड़ के बाद पार्टी दक्षिण में विस्तार करना चाहती है। इसके लिए वह चाहती है कि कोई ऐसा नेता अध्यक्ष बने जो दक्षिण के लोगों से उनकी भाषा में संवाद कर सके। अभी बीजेपी के किसी नेता को प्रचार करने के लिए दूभाषिए की जरूरत पड़ती है।
दक्षिण की सुषमा का दावा भी मजबूत
अगर बीजेपी दक्षिण भारत से किसी नेता को अध्यक्ष चुनती हैं तो उसमें आंध्रप्रदेश बीजेपी की प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर विधायक वनती श्रीनिवास प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। बीजेपी के इस फैसले की बड़ी वजह अगले कुछ सालों मेें दक्षिण के राज्यों में होने वाले चुनाव हैं। इसमें तमिलनाडु और केरल प्रमुख है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी अध्यक्ष की रेस में दग्गुबाती का नाम सबसे आगे हैं। 66 साल की पुरंदेश्वरी 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। यह एक प्वांइट है जो पुरंदेश्वरी के खिलाफ जाता है।
ये भी पढ़ेंः Bangal Election में BJP के चक्रव्यूह में फंसेंगी ममता, सालभर पहले से शंखनाद
पुरंदेश्वरी के पास संगठनात्मक मामलों का अच्छा अनुभव है। उनकी वाकपटुता और पांच भाषाओं का ज्ञान होने के कारण उन्हें दक्षिण की सुषमा स्वराज कहा जाता है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनकी व्यापक स्वीकार्यता है।
वनती श्रीनिवासन भी बड़ी दावेदार
वहीं कोयंबटूर से बीजेपी विधायक वनती श्रीनिवासन बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वनती अपने मोर्चे यानी महिला मोर्चा के जरिए तमिलनाडु में कई सफल कार्यक्रम चला चुकी है। वह पार्टी की प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Bangal Election में ममता का हिंदू कार्ड कितना कामयाब? मुस्लिम कितने निर्णायक?
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines