Navaneet Rana On Asaduddin Owaisi Comment: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा और हैदराबाद से एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। गुरुवार को हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के लिए प्रचार करने पहुुंची नवनीत राणा ने कहा कि एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देने का मतलब है पाकिस्तान को वोट देना। उन्होंने कहा कि छोटा कहता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो। मैं कहती हूं कि सिर्फ 15 सैकंड के लिए ही हटा लो। इसके बाद चुनाव आयोग ने उनके इस बयान को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज करवाया है।
नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए असदुद्दीन ने कहा कि छोटे भाई अकबरुद्दीन को हमने रोक रखा है। तोप है वो। उनके इस बयान के नवनीत राणा ने आज फिर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तोप को हम घर के बाहर सजावट के लिए रखते हैं। बड़ा कहता है कि हमारा छोटा खूंखार है, अरे ऐसे खूंखार तो हम घर में पालते हैं।
बता दे कि ओवैसी ने राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि वो सालार का बेटा है। इसके बाद राणा ने कहा था कि याद रखना मैं भी सैनिक की बेटी हूं। मैं भी देखती हूं कि मुर्गी का बच्चा कब तक खैर मनाता है। राणा ने आगे कहा कि बड़ा कहता है कि मैंने छोटे को समझाकर रखा है, अरे समझा कर रखा है इसलिए वो तुम्हारे सामने है नहीं तो आजकल रामभक्त और मोदी जी के शेर हर गली में घूम रहे हैं। राणा ने कहा था मैं जल्द हैदराबाद देखती हूं मुझे कौन रोकता है?
यहां से शुरू हुआ था विवाद
असुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने 2013 में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा लो, बता देंगे कि किसमें हिम्मत है। इस पर राणा ने कहा था कि छोटा बोलता है कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो देश में हिंदू और मुस्लिमों को बराबर कर देंगे। राणा ने कहा कि छोटे तुम्हेें 15 मिनट लगेंगे, हमें तो सिर्फ 15 सैकंड लगेंगे।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
1 hr agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
2 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
5 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
6 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines