BJP National Executive Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूत सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता के लिए भविष्य में काशी-तमिल संगमम जैसे सांस्कृतिक एकता कार्यक्रमों के आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने को कहा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 30 दिवसीय ‘काशी तमिल संगम’ का उद्घाटन किया था।
सूत्रों के अनुसार, दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन कुछ गैर-राजनीतिक फैसले भी हुए। देश को एक सूत्र में बांधने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काशी-तमिल संगम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देने को कहा, ताकि सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और सांस्कृतिक रूप से एकता के एक धागे में देश एकजुट हो।
और पढ़िए – लश्कर का अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित, 26/11 का है मास्टरमाइंड
भाषाओं और संस्कृति के आदान-प्रदान पर भी PM मोदी ने दिया जोर
सूत्रों ने कहा, “प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्यों के बीच भाषाओं और संस्कृति का आदान-प्रदान होना चाहिए।” पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मन की बात जैसे अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। पीएम मोदी अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में लगातार जन सरोकार के विषयों पर जनता से जुड़ते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह भी बताया कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल लोगों ने देश को सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक भावना के जरिए एकता के सूत्र में मजबूती से बांधने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन के बारे में केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता निर्मला सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले साल हुए काशी-तमिल संगम पर भी चर्चा हुई।
और पढ़िए – गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी होंगे मुख्य अतिथि
पीएम मोदी को दी बधाई
सीतारमण ने मीडियाकर्मियों से कहा, “काशी-तमिल संगमम में आने वाले लोग भी प्रभावित हुए हैं और कार्यक्रम का उत्तर प्रदेश में भी प्रभाव पड़ा है।” और जब काशी-तमिल संगम के विषय पर चर्चा हुई तो हमारी विरासत को मजबूत करने की सांस्कृतिक भावना के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी गई, चाहे वह काशी-तमिल संगम हो या सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में तेजी से हो रही प्रगति। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में प्रगति, बुद्ध सर्किट का पुनरुद्धार, राम सर्किट पर काम चल रहा है, इन सभी कार्यों के लिए पीएम मोदी को बधाई दी गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
42 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
50 mins agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
3 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines