Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल सिसी होंगे मुख्य अतिथि

abdel fattah al sisi

abdel fattah al sisi

नई दिल्ली: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय में सचिव औसाफ सईद ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने, आपसी गर्मजोशी, दोस्ती, और सद्भावना के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

आगे सचिव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिलने के तीन दिन बाद दोनों देशों ने औपचारिक संबंध स्थापित किए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था और उनके द्वारा इस निमंत्रण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। हमने इस वर्ष अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रपति अल-सिसी ने अक्टूबर 2015 में अपनी पहली यात्रा की। “राष्ट्रपति अल-सिसी की वर्तमान यात्रा न केवल द्विपक्षीय दृष्टिकोण से बल्कि इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब विश्व राजनीति प्रवाह में है। इससे पहले दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को सूचित किया था कि मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ