PM Modi Meeting All-Party Delegation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर ऑपरेशन शिंदूर को लेकर विभिन्न देशों का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की मेजबानी की। इन प्रतिनिधिमंडलों में सभी दलों के सांसद, पूर्व सांसद और वरिष्ठ राजनयिक शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में कई देशों का दौरा कर भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूती से रखा।
प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को अपने-अपने अनुभवों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह उन्होंने भारत के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख और विश्व शांति के प्रति प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “सभी दलों के नेताओं का एकजुट होकर विदेश में भारत की बात रखना एक अनोखा और शक्तिशाली संदेश है।” उन्होंने कहा कि इससे यह साफ हो गया कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत एकमत है और पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है।
पीएम मोदी ने बताया बेहतरीन पहल
प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि इस तरह के और अंतरदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेशों का दौरा करना चाहिए ताकि दुनिया को भारत की कहानी और उपलब्धियां बेहतर तरीके से समझ में आ सकें। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधियों से सभी अनुभव सुने और कहा कि यह एक “बेहतरीन पहल है और इसे जारी रहना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह का अनोखा उदाहरण है जहां सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में बात की। यूरोपीय देशों ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की इस एकजुटता की सराहना की थी। सूत्रों के अनुसार, भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का प्रभाव भी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में दिखा।
सौहार्द और अनुशासन की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के कामकाज पर गहरी नजर रखी और यहां तक कि उन्होंने यह भी बताया कि संसद में सांसद एक-दूसरे को किस उपनाम से बुलाते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में मौजूद सौहार्द और अनुशासन की भी प्रशंसा की, जो स्वागत के समय साफ दिखा। प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक ने न केवल प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों को मान्यता दी, बल्कि इस पहल को भविष्य के लिए और व्यापक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया। वहीं, पीएम मोदी ने विदेश से लौटे डेलिगेशन के सदस्यों से मुलाकात की और गुलाम नबी आजाद के साथ ठहाके लगाए।
यह भी पढ़ें :Corona Case Update in India: देश में 6000 के पार हुए कोरोना के एक्टिव केस, 24 घंटे में 6 की मौत, 753 मरीज हुए ठीक
गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की सराहना की
सूत्रों के अनुसार, गुलाम नबी आजाद ने विभिन्न देशों में भारतीय प्रवासी समुदाय की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खाड़ी देशों समेत कई देशों में प्रतिनिधिमंडल अपने विचार मजबूती से रख सका और इसका श्रेय प्रधानमंत्री की पहल को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रिया सुले से शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रियंका चतुर्वेदी से भी बातचीत की और उनके पिता के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम पूछा।
दिल्ली बीजेपी के सांसद-विधायकों को कराना होगा कोविड टेस्ट
इधर, देश में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पैर पसार रहा है। राज्यों में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने से पहले दिल्ली भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों को कोविड टेस्ट कराना होगा। यह निर्देश पीएम मोदी के साथ बुधवार को होने वाली मीटिंग से पहले बीजेपी नेताओं को दिए गए हैं।
नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधायकों, सांसदों और प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों को कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। देश में बढ़ रहे कोरोना केसों के मद्देनजर रखते हुए ये निर्देश दिए गए हैं।
पीएम मोदी ने दिल्ली के सांसदों-विधायकों को बुलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली बीजेपी के सभी पदाधिकारी को बुधवार शाम को अपने आवास पर आमंत्रित किया है। दिल्ली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रदेश बीजेपी के सभी नेताओं को बुधवार शाम 7.30 बजे डिनर पर बुलाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री, दिल्ली के सभी 7 सांसद, दिल्ली के सभी भाजपा विधायक इस भोज बैठक में बुलाए गए हैं। दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी सातों सांसद और सभी भाजपा विधायकों को प्रधानमंत्री ने रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। जिसमें करीब 70 पदाधिकारी सांसद और विधायक मौजूद होंगे।
6800 के पास पहुंचा कोरोना केस
आपको बता दें कि देश में कोरोना केसों की संख्या 6815 पहुंच गई, जिसमें सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 324 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट्स ने 68 मरीजों की जान ले ली। सबसे ज्यादा 18 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गईं।
यह भी पढ़ें : कोरोना के इलाज में आयुष्मान कार्ड बनेगा साथी? क्या कहते हैं नियम, अप्लाई करने का तरीका
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
1 hr ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
2 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
4 hrs agoLIVE: इंडिगो ने रद्द की रियाद जाने वाली उड़ानें, आदेश 31 अक्टूबर तक लागू
5 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
15 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines